Lock Upp Season 2 एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने वापस लौट रहा है, पहले सफल सीजन के बाद इस शो के दूसरे सीजन का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था. जो अब खत्म हो गया है, कंगना रनौत ने इस के पहले सीजन को होस्ट किया था, लेकिन दूसरे सीजन को रितेश देशमुख होस्ट करेंगे, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए, कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
क्या है मामला?
‘लॉक अप सीजन 2’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. इस बार शो की कमान एक्टर रितेश देशमुख और फिल्ममेकर फराह खान के हाथों में है. शो के लॉन्च इवेंट में जहां नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिली, वहीं एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक सवाल पर रितेश देशमुख का गुस्सा साफ नजर आया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्यों नाराज हुए रितेश देशमुख?
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पैपराजी ने रितेश देशमुख से उनके करीबी दोस्तों सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछ लिया. रिपोर्टर ने कहा कि दोनों सितारों के पास ‘लॉक अप’ जैसा अनुभव है. ऐसे में क्या उन्हें शो में बुलाया जाएगा और अगर बुलाया गया तो उन्हें क्या सजा दी जाएगी?
अभिनेता ने सख्त लहजे में कही यह बात
सवाल सुनते ही रितेश देशमुख का चेहरा बदल गया. आमतौर पर हंसते-मुस्कुराते और मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले रितेश इस सवाल से बिल्कुल खुश नहीं दिखे. उन्होंने तुरंत जवाब देने से इनकार कर दिया और साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह के सवाल को कोई महत्व नहीं देना चाहते. अभिनेता ने सख्त लहजे में कहा कि यह ऐसा सवाल नहीं है जिस पर वह रिएक्शन देना जरूरी हो.
यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन
हालांकि, रितेश ने अपनी नाराजगी जाहिर जरूर की, लेकिन उन्होंने किसी तरह की बहस या विवाद में पड़ने के बजाय बेहद संयमित तरीके से अपनी बात रखी. उनके जवाब से साफ था कि वह अपने दोस्तों को लेकर की गई टिप्पणी से असहज महसूस कर रहे थे. वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. कुछ लोग रितेश के रुख का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उन्हें सवाल को हल्के अंदाज में टाल देना चाहिए था.
पहले ‘लॉक अप’ सीजन को कंगना ने किया था होस्ट
बता दें कि ‘लॉक अप’ का पहला सीजन काफी सफल रहा था और इसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था. इसी शो से मुनव्वर फारुकी को बड़ी पॉपुलैरिटी मिली थी. अब दूसरे सीजन के साथ शो एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाला है.
‘लॉक अप’ सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम
खास बात यह है कि इस बार ‘लॉक अप सीजन 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी शो में कितना नया तड़का लगाती है, यह देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. वहीं लॉन्च इवेंट का यह वायरल वीडियो शो शुरू होने से पहले ही चर्चा का बड़ा कारण बन गया है.