Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 19: सोमवार को धड़ाम से गिरी राम चरण की ‘पेद्दी’, लाखों में सिमटी कमाई

Peddi Box Office Collection Day 19: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के 19वें दिन फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 1.99 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. यह मूवी अब लाखों में सिमट गई है.

---विज्ञापन---

Peddi
Peddi

Peddi Box Office Collection Day 19: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं, जिनमें ‘कॉकटेल 2’, राम चरण की ‘पेद्दी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के बाद कई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है. ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब रिलीज के 19वें दिन इसकी कमाई लाखों तक सिमट गई है. आइए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया.

19वें दिन ‘पेद्दी’ ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 19वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 1.99 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि रविवार को इसने 2.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.70 प्रतिशत रही. भारत में 19 दिनों में ‘पेद्दी’ ने कुल 235.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 331.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

कॉकटेल 2′ ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, सोमवार को इसकी कमाई में करीब 11 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही चार दिनों में भारत में इसका कुल कारोबार 53.85 करोड़ रुपये हो गया है.

पेद्दी में नजर आए ये कलाकार

वहीं, ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के कुछ सीन्स पर हुआ था विवाद

बता दें कि फिल्म की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया था. लोगों का आरोप था कि निर्देशक ने उन्हें सामान की तरह दिखाया है. हालांकि, इस विवाद के बाद निर्देशक ने दर्शकों से माफी मांग ली थी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box office Collection Day 4: सोमवार को भी ‘कॉकेटल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाई तबाही, जानें चौथे दिन कितने करोड़ हुआ कलेक्शन?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2026 07:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola