---विज्ञापन---

Rise and Fall की कंटेस्टेंट अनाया बांगर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- फेमस क्रिकेटर ने भेजे अश्लील फोटो

Rise and Fall Show Contestant Anaya Bangar: अनाया बांगर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। इस शो को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। हालही में उन्होंने शो में एक खुलासा किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी….

Rise and Fall Show Contestant Anaya Bangar: अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो का यूनिक कांसेप्ट इसे और भी मजेदार बनता है। अनाया बांगर भी इस शो में बतौर कंटैंट शामिल हैं। हालही में आए एपिसोड के दौरान अनाया ने एक बड़ा खुलासा किया उन्होंने बताया कि एक जाने-माने क्रिकेटर ने उन्हें अश्लील फोटो भेज दी थी। उनके इस स्टेटमेंट के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंट्स बिल्कुल हैरान हो गए। उनका ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं अनाया?

अनाया बांगर ने शो में बाकी कंटेस्टेंट्स से इस बारे में बात करते हुए कहा दरअसल दरअसल, मैंने पिछले साल नवंबर में ऑफिशियल तौर पर अपनी पहचान बताई थी और सामने आई। इसके बाद दिसंबर से जनवरी के दौरान मैं कंटेंट पोस्ट किया करती थी। उस वक्त मेरे दिमाग में जो आता था किया करती थी। आगे वो कहती हैं कि अचानक से उन्हें एक क्रिकेटर ने एड किया था। दोनों की कभी कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन उसने डायरेक्ट उन्हें फोटो भेज दी ‘वैसी फोटो’। जब दूसरे कंटेस्टेंट ने उनसे उस फोटो को लेकर पूछा तो इसपर अनाया कहती हैं ‘अभी समझ लो’। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या आप उसे जानते हो तो वो कहती हैं कि उन्हें सभी जानते हैं। उनके इस स्टेटमेंट के बाद सभी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात…

---विज्ञापन---

कौन हैं अनाया बांगर?

अनाया बांगर एक ट्रांस वूमेन हैं और फेमस क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं। जेंडर ट्रांजिशन से पहले उनका नाम आर्यन था। ट्रांजिशन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना शुरू किया, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 481,000 फॉलोअर्स है। वो वूमेन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ‘इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल’ और ‘बीसीसीआई’ से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को शामिल करने की अपील भी की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Dhanashree Verma ने तलाक -के बाद ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी,कही ये बात…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2025 07:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.