Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhanashree Verma ने तलाक के बाद ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी,कही ये बात…

Dhanashree Verma Responds to Trollers: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल को अलग हुए काफी वक्त बीत चुका है।  लेकिन इसके बावजूद लोग अक्सर धनश्री को ट्रोल करते नजर आते हैं। हालही में उन्होंने शो 'राइज एंड फॉल' में की ट्रोलिंग पर खुलकर बात। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्या वो फिलहाल प्यार में इंटरेस्टेड हैं? आइए आपको देते हैं इस मामले की पूरी जानकारी।

---विज्ञापन---

Dhanashree Verma Responds to Trollers: धनश्री वर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। युजवेंद्र चहल से अलग होने के बाद वो हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। दोनों का तलाक वक्त लोगों के लिए चर्चा का विषय बन चुका था और लोग अब तक उन्हें गोल्ड डिगर कह कर ट्रोल करते हैं। इन दिनों वो अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। शो के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने इस मामले पर खुल कर बात की। इसके अलावा उन्होंने ट्रॉल्लिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए हटर्स को दिया करारा जवाब। उनके इस स्टेटमेंट ने सोशल मीडिया पर हल चल मचा दी है।

क्या बोलीं धनश्री?

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने तलाक और उसके बाद हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में दो लोग होते हैं और उनके बीच लड़ाई झगडे होते रहते हैं। सबकी इज्जत उसके अपने हाथ में होती है, लेकिन जब आप किसी के साथ शादी के बंधन में होते हो तो सामने वाले की इज्जत की जिम्मेदारी भी आपकी होती है। धनाश्री ने कहा कि अगर वो चाहती तो वो भी डिसरेस्पेक्ट कर सकती थीं। उनके पास भी बोलने के लिए चीजें थी। लेकिन वो अपने पति की बहुत इज्जत करती थीं। आगे वो कहती हैं कि अगर आपको खुद को अच्छा दिखाना है तो काम करके दिखाओ। किसी और को नीचा दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका प्यार में कोई इंटरेस्ट नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Hina Khan ने क्यों लगाई Farrhana Bhatt को फटकार, जानें क्या है पूरा मामला…

कौन कौन हैं शो का हिस्सा?

शो ‘राइज एंड फॉल’ का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। शो में धनश्री वर्मा के अलावा आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, पवन सिंह, आकृति नेगी और कुबरा सैत भी शामिल है। इस शो को आप अमेजन  एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। शो को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपने दिलचस्प फॉर्मेट और दमदार कंटेंट की वजह से शो चर्चा में बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Apoorva Mukhija फिर क्यों हुईं ट्रोल? टूर अनाउंस करने पर क्या बोले लोग?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2025 10:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola