Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के 6 साल बाद रिमी टॉमी फिर लेंगी सात फेरे, जानिए कौन हैं होने वाले पति?

Rimi Tomy Second Marriage: प्लेबैक सिंगर रिमी टॉमी ने पहली शादी टूटने के 6 साल बाद अपनी दूसरी शादी का ऐलान कर दिया है. रिमी इसी साल नवंबर में मुंबई के रहने वाले फिटनेस ट्रेनर लिबिन मैथ्यू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

Rimi Tomy Second Marriage libin mathew
Rimi Tomy Second Marriage libin mathew

Rimi Tomy Second Marriage: मशहूर प्लेबैक सिंगर और टीवी होस्ट रिमी टॉमी (Rimi Tomy) की जिंदगी में तलाक के 6 साल बाद एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. रिमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बेहद खास वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी शादी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार का खुलासा करते हुए फैंस को बताया है कि उनके होने वाले पति लिबिन मैथ्यू (Libin Mathew) हैं, जो मुंबई के एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर हैं. इसी महीने नवंबर 2026 में यह कपल सात फेरे लेने जा रहा है.

यूट्यूब वीडियो शेयर कर शादी का किया ऐलान

रिमी टॉमी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपनी दूसरी शादी की घोषणा की. वीडियो में उन्होंने बताया कि साल 2026 में उनकी जिंदगी में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई, जिसके साथ वह अपना पूरा जीवन बिताने के लिए तैयार हैं. उन्होंने साफ किया कि इस रिश्ते को चुनने में उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं की है.

---विज्ञापन---

कौन हैं रिमी टॉमी के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू?

शुरुआती सस्पेंस के बाद रिमी ने 2 नवंबर 2026 को शेयर किए गए वीडियो में अपने होने वाले पति के नाम और पहचान का खुलासा किया. उनके होने वाले जीवनसाथी का नाम लिबिन मैथ्यू है. लिबिन मूल रूप से मलयली हैं और मुंबई में रहकर बतौर प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर काम करते हैं. पिछले कुछ महीनों से वह रिमी के पर्सनल फिटनेस कोच भी रहे हैं.

न कोई एक्टर, न सिंगर और न ही करोड़पति

अपने पार्टनर की तारीफ करते हुए रिमी ने साफ कहा कि उनके लिए पैसा और शोहरत कोई मायने नहीं रखते. उन्होंने कहा- “मेरा होने वाला जीवनसाथी न तो कोई एक्टर है, न सिंगर और न ही कोई करोड़पति. मुझे बस एक ऐसा साथी चाहिए था जो मेरा ध्यान रखे, मानसिक सुकून दे और हर परिस्थिति में मेरा साथ दे.”

---विज्ञापन---

भगवान का आशीर्वाद मानती हैं यह रिश्ता

रिमी ने अपने इस नए रिश्ते को ईश्वर का खास तोहफा बताया है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से घूमने-फिरने और अपनी मर्जी से जिंदगी जीने वाली इंसान रही हैं. परिवार के साथ के बावजूद उन्हें एक ऐसे हमसफर की तलाश थी जो उनकी सोच और पसंद को समझे, और यह सब उन्हें लिबिन के साथ रहकर महसूस हुआ.

इसी महीने नवंबर में होंगी शादी की रस्में

तलाक के लंबे अरसे के बाद रिमी टॉमी और लिबिन मैथ्यू इसी महीने यानी नवंबर 2026 में शादी के पावन बंधन में बंधने जा रहे हैं. सिंगर के इस सरप्राइज ऐलान के बाद उनके तमाम फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 02, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो