Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

70 की उम्र में रेखा की नवाबी अदा, ‘उमराव’ बन Umrao Jaan की स्क्रिनिंग में ढाया कहर

रेखा की फिल्म 'उमराव जान' फिर से रिलीज की गई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 70 की उम्र में भी रेखा ने अपने लुक से महफिल लूट ली।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jun 27, 2025 14:15
Share :

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की 1981 में आई फिल्म उमराव जान को दोबारा से रिलीज किया गया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के लिए मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इसमें आलिया भट्ट से लेकर तब्बू तक ने अपने लुक से खूब महफिल लूटी। वहीं जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि खुद रेखा ही थीं। इस मौके पर रेखा ने नवाबी लुक अपनाया। उमराव जान की स्क्रीनिंग में रेखा का ‘उमराव’ अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इन एक्ट्रेस ने की शिरकत

रेखा ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना और उसे पूरा नवाबी लुक दिया। 70 साल की उम्र में भी उनकी अदा को देख हर कोई हैरान रह गया। सबकी नजरें उनसे हट ही नहीं पाई। एक्ट्रेस की स्पेशल स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट, तब्बू, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेस ने शिरकत की। इस दौरान रेखा और तब्बू का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा तब्बू को गले लगा रही हैं। आलिया का लुक भी फैंस को खूब पसंद आया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sardar Ji 3 Controversy: नीरू बाजवा ने हटाए फिल्म से जुड़े पोस्ट, हानिया आमिर को किया अनफॉलो

First published on: Jun 27, 2025 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो