Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sardar Ji 3 Controversy: नीरू बाजवा ने हटाए फिल्म से जुड़े पोस्ट, हानिया आमिर को किया अनफॉलो

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 विदोशों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़े हुए सभी पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिए हैं। साथ में उन्होंने पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर को भी अनफॉलो कर दिया है।

---विज्ञापन---

neeru bajwa unfollowed her co-star Hania Aamir
neeru bajwa Hania Aamir

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाक स्टार्स के होने की वजह से विवादों में बनी हुई है। अब यह फिल्म नई वजह से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल इस फिल्म में बतौर लीड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने न केवल इंस्टाग्राम से फिल्म से जुड़े हुए पोस्ट हटा दिए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को भी अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीरू ने खुद को इस विवाद को अलग कर लिया है?

विदेश में फिल्म रिलीज के बाद नीरू ने बनाई दूरी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 आज यानि 27 जून को विदेशों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर भारत में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ और भी पाकिस्तान के स्टार्स के रहने की वजह से काफी विरोध देखने को मिला। इसी बीच अब एक्ट्रेस नीरू बाजव ने विदेशों में फिल्म रिलीज के बाद अब हानिया आमिर को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ-साथ नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरदार जी 3 से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। नीरू फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर के साथ लीड रोल में फिल्म में नजर आई हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पंजाबी एक्टेस ने हानिया आमिर को किया अनफॉलो

नीरू बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने जट्ट एंड जूलियट, जट्ट एंड जूलियट 2 , सरदार जी, लौंग लाची, शादा, काली जोत्ता और जट्ट एंड जूलियट 3 जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह कनाडा में रहती हैं। बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत सरकार ने बैन कर दिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद पाकिस्तानी फिल्म स्टार्स का इंडिया में विरोध हो रहा है। रेडिट पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में यह दावा किया गया है कि नीरू अब हानिया को फॉलो नहीं कर रही हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि क्या पहले वह उन्हें फॉलो कर रही थीं या नहीं।

यह भी पढ़ें:  Kannappa X Review: अक्षय कुमार और प्रभास के कैमियो ने बांधा समा, ऑडियंस को कैसी लगी ‘कन्नप्पा’?

---विज्ञापन---

विवाद की वजह क्या है?

दरअसल, हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिए थे। फवाद खान की फिल्म गुलाल की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई थी। ऐसे माहौल में अब सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी पर लोगों ने नाराजगी जताई। हालांकि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम ने सफाई दी है कि फिल्म की शूटिंग भारत-पाक तनाव से पहले की गई थी। इस फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच कुछ स्टार्स ने दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट करते हुए सामने आए। इनमें पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी राखी सावंत के नाम सबसे पहले है।

यह भी पढ़ें: Maa X Review: काजोल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, जानें मूवी देख क्या बोली पब्लिक?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2025 01:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola