Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raksha Bandhan 2025: रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, एक के इशारे पर ‘नाचते’ हैं स्टार्स

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का खास त्योहार 9 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं।

Photo Credit- Social Media

Raksha Bandhan 2025: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरे साल भाई और बहनें इस फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। वैसे आम इंसान से सेलेब्स तक रक्षाबंधन को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके भाई-बहन के बारे में कम लोगों को ही पता है। ऐसा नहीं है कि ये सेलेब्स इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके रिश्ते से कम लोग ही वाकिफ हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही बॉलीवुड के भाई-बहन लेकर आए हैं।

आलिया भट्ट-इमरान हाशमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वैसे तो उनकी बहन शाहीन भट्ट के बारे में लोगों को पता ही होगा लेकिन बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी रिश्ते में उनके ममेरे भाई लगते हैं। दरअसल, महेश भट्ट रिश्ते में इमरान के मामा हैं।

---विज्ञापन---

हुमा कुरैशी-साकिब सलीम

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और साकिब सलीम सगे भाई-बहन हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार इसलिए भी कन्फ्यूज हो जाते हैं क्योंकि दोनों का टाइटल अलग है। दिलचस्प बात ये है कि हुमा और साकिब दोनों ही बॉलीवुड में एक्टिव हैं।

मोहनीश बहल-काजोल

मोहनीश बहल ने हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। कम लोगों को पता होगा कि मोहनीश और एक्ट्रेस काजोल रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। एक्टर की मां नूतन काजोल की मौसी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने Kapil के शो में खोला छोटी बहन शमिता का सीक्रेट, बोलीं- लड़कों के मामले में…

सोनम कपूर-रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और रणवीर सिंह का रिश्ता भी भाई-बहन वाला है। दोनों का रिश्ता काफी पुरानी पीढ़ी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक-दूसरे की सगी बहनें रही हैं।

---विज्ञापन---

फराह खान-फरहान अख्तर

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर जिनके इशारे पर पूरा बॉलीवुड नाचता है, उनके रियल भाई तो साजिद खान हैं लेकिन फरहान अख्तर भी उनके भाई लगते हैं। फराह की मां डेजी ईरानी और फरहान की मां हनी ईरानी आपस में सगी बहने हैं।

First published on: Aug 07, 2025 04:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola