Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘8 घंटे बीत गए थे…’, गोविंदा की इस हरकत पर अपना आपा खो बैठे थे संजय दत्त, असिस्टेंट को देने लगे थे गाली

Rajat Bedi On Govinda and Sanjay Dutt: रजत बेदी ने बताया कि गोविंदा की वजह से संजय दत्त सेट पर अपना आपा खो बैठे थे. जिसके बाद डायरेक्टर को फिल्म के सीन भी बदलने पड़े.

Rajat Bedi On Govinda and Sanjay Dutt
रजत बेदी ने की गोविंदा और संजय दत्त को लेकर बात (photo source- social media)

Rajat Bedi On Govinda and Sanjay Dutt: एक दौर में सुपरस्टार रह चुके गोविंदा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. फिर चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई किस्सा हो या फिर उनका प्रोफेशनल बिहेवियर हो. 90 के दशक में वो सभी के फेवरेट माने जाते थे और इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे. हालांकि धीरे- धीरे ये स्टारडम उनके हाथ से निकलती चली गई. इसकी एक वजह ये भी सामने आई कि गोविंदा काम पर लेट पहुंचते थे. उनकी इस आदत के बारे में पहले भी कई प्रोड्यूसर और उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स बता चुके हैं. अब हाल ही में रजत बेदी ने भी उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है कि उनकी वजह से संजय दत्त भड़क गए थे.

गोविंदा की वजह भड़क गए संजू

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ हुए इंटरव्यू में रजत बेदी ने संजय दत्त और गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जोड़ी नंबर 1 के सेट पर गोविंदा ने संजू को नौ घंटे इंतजार करवाया था. उन्होंने बताया कि डेविड धवन को शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू करनी थी लेकिन वो और संजय 6 बजे ही सेट पर पहुंच गए. रजत ने बताया कि उन दोनों ने कुछ देर इंतजार किया. घंटे बीत गए सभी लोग आ गए लेकिन गोविंदा सेट पर नहीं पहुंचे. सभी लोग गोविंदा का इंतजार कर रहे थे.

---विज्ञापन---

जिसके बाद उन्हें पता चला की गोविंदा घर पर हैं तो सेट से किसी को उनके घर भी भेजा गया. रजत बताते हैं कि इंतजार करते करते 8 घंटे बीत गए थे और संजय अपना आपा खोने लगे. 2 बजते- बजते संजय भड़क गए और गाली देने लगे. रजत बताते हैं कि बाद में सभी को पता चला कि वो घर पर नहीं है और वो हैदराबाद से सीधा सेट आ रहे हैं. वो बताते हैं कि उस समय किसी को भी नहीं पता होता था कि गोविंदा कहां हैं, क्योंकि उस दौरान वो 4-5 शिफ्ट किया करते थे.

अचानक बदलने पड़े सीन

रजत बताते हैं कि गोविंदा 3 बजे सेट पर पहुंचे और काम करने को तैयार भी थे. जब असिस्टेंट संजय के पास सीन लेकर गए तब उन्हें एहसास हुआ की उनके पास गोविंदा के मुकाबले ज्यादा डायलॉग है. रजत बताते हैं कि संजय असिस्टेंट पर भड़क गए और उन्हें गालियां देने लगे और कहने लगे कि ये लाइन गोविंदा को दे दो क्योंकि वो ये नहीं बोलेंगे. इस वजह से उस वक्त फिल्म का सीन बदला गया. रजत ने बातचीत में ये भी कहा कि गोविंदा एक बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके साथ एक ही दिक्कत थी कि उन्होंने बहुत ज्यादा काम अपने पास ले लिया था. 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2025 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो