Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rahul Arunoday Banerjee की मौत पर पत्नी प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘ये हमारे लिए…’

Rahul Arunoday Banerjee Wife Priyanka Sarkar Breaks Silence: बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत आखिरकार उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Rahul Arunoday Banerjee Wife Priyanka Sarkar Breaks Silence: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बीती शाम एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. जिसमें बताया कि इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. राहुल के निधन की खबर से पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, एक्टर राहुल की मौत ओडिशा के तलसारी बीच पर फिल्म की शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने अपने पति राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर चुप्पी तोड़ी है.

राहुल बनर्जी की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी

बंगाली एक्ट्रेस प्रियंका सरकार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने दुख को बयां करते हुए लोगों से इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने के लिए अपील की है. अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, ‘यह हमारे लिए बेहद दुख और गहरे दुख का समय है. इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे प्राइवेसी और शांति देने का अनुरोध करते हैं. एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.’

---विज्ञापन---

हमें शांति से…

प्रियंका ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे हमारी बाउंड्रीज का सम्मान करें, दखलंदाजी न करें और हमें शांति से शोक मनाने का सम्मान दें. इस समय आपकी समझ और समर्थन का महत्व पहले से कहीं ज्यादा है.’

राहुल के मौत की जांच

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत की जांच कर रही पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर को ओडिशा के एक समुद्र तट से लाए जाने के बाद दीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दीघा पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस उनकी प्रोडक्शन टीम के सदस्यों और चश्मदीदों से भी बात कर रही है.’

---विज्ञापन---
First published on: Mar 30, 2026 10:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola