Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priyanka Chopra ने Rekha की ‘उमराव जान’ को बताया फेवरेट, शेयर किया स्पेशल नोट

प्रियंका चोपड़ा ने रेखा की फिल्म उमराव जान को फेवरेट बताते हुए एक स्पेशनल नोट शेयर किया है। बता दें कि रेखा अपनी फिल्म के रि-रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra, umrao jaan
Priyanka Chopra, umrao jaan

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस को अभी भी उनका दिल अब भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों से जुड़ा हुआ है। हाल ही में उन्होंने 1981 में आई रेखा स्टारर ‘उमराव जान’ को अपनी फेवरेट फिल्म बताते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। प्रियंका इस फिल्म के थिएटर री-रिलीज का हिस्सा नहीं बन पाने का दुख भी जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने ‘उमराव जान’ को बताया फेवरेट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लासिक को शेयर किया है। इस क्लिप में रेखा, फारूक शेख और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, “अपनी पसंदीदा फिल्म और स्टार्स का समर्थन करने के लिए वहां न होने का दुख है। यह एक शानदार रात होगी। बधाई हो रे मैम #रेखा मैम #नसीरुद्दीन शाह सर।” अब उनकी ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फिल्म के री-रिलीज पर एक्ट्रेस ने जताई खुशी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नोट में साफ लिखा है कि ‘उमराव जान’ उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने फिल्म की दोबारा रिलीज पर खुशी तो जताई, लेकिन उसमें शामिल न हो पाने का अफसोस भी ज़ाहिर किया।

फिर से सिनेमाघरों में आ रही है ‘उमराव जान’

रेखा, फारूक शेख और नसीरुद्दीन शाह स्टार्स की ‘उमराव जान’ को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा बहाल किया गया है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा रही है। 1981 की यह क्लासिक मिर्जा हादी रुसवा के उपन्यास ‘उमराव जान अदा’ पर आधारित है।

---विज्ञापन---

रेखा को मिला नेशनल अवॉर्ड

इस फिल्म में रेखा ने एक अमीर उमराव जान का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म को उसकी कहानी, संगीत और परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिली थी। इसे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे।

यह भी पढ़ें:  Anupamaa सेट पर आग से लीड एक्टर शिवम थे अंनजान, AICWA अध्यक्ष क्यों बोले, ‘सबकी मिलीभगत…’

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हेड्स ऑफ स्टेट में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वे सिटाडेल सीजन 2 में भी नजर आएंगी, जिसका रिलीज अब 2026 की शुरुआत तक टाल दिया गया है। साथ ही उनका नाम एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ जोड़ा जा रहा है। ‘द ब्लफ’ में प्रियंका 19वीं सदी की एक समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया के जरिये  पर्सनल लाइफ के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:  Sonakshi- Zaheer Wedding Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा ने लुटाया जहीर पर प्यार, बताया ’23 जून’ के पीछे का राज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2025 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola