Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पूर्व मिस इंडिया प्रियदर्शनी चटर्जी ने गुपचुप रचाई शादी, विदेशी दूल्हे संग तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Priyadarshini Chatterjee: पूर्व मिस इंडिया प्रियदर्शनी चटर्जी ने अपने विदेशी मंगेतर क्रैग कार्लसन संग मुंबई में इंटीमेट वेडिंग कर ली है. ब्लू आउटफिट्स में जुड़वां लुक धारण किए इस न्यूलीवेड कपल की सिंपल और रोमांटिक शादी की तस्वीरें अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

Priyadarshini Chatterjee marries craig carlsen

Priyadarshini Chatterjee: फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड से एक और बेहद हसीन गुड न्यूज सामने आई है. फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 (Femina Miss India World 2016) की विनर रहीं खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस प्रियदर्शनी चटर्जी (Priyadarshini Chatterjee) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. प्रियदर्शनी ने किसी भारी-भरकम और लैविश डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय बेहद ही सिंपल और इंटीमेट अंदाज में मुंबई में अपने लॉन्ग-टाइम फॉरेन बॉयफ्रेंड क्रैग कार्लसन (Craig Carlsen) संग गुपचुप शादी रचा ली है. दूल्हा-दुल्हन की गॉर्जियस वेडिंग फोटोज देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सादगी से जीतीं दिल, ब्लू आउटफिट में की ट्विनिंग

प्रियदर्शनी और क्रैग ने अपनी शादी को बेहद सिंपल और पर्सनल रखा. इस स्पेशल डे पर दोनों ने ब्लू कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग की. जहां प्रियदर्शनी ने मिनिमल मेकअप और गॉर्जियस ज्वेलरी के साथ ब्लू साड़ी पहनी, वहीं उनके दूल्हे क्रैग ने ब्लू कुर्ता-पायजामा पहना.

---विज्ञापन---

वरमाला और लिप-लॉक का रोमांटिक पल

सेरेमनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए. शादी की कसमें खाने के बाद कपल ने सभी के सामने लिप-लॉक कर अपने प्यार का इजहार किया, जिसकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

वेडिंग केक कटिंग और सिंपलिसिटी से जीता दिल

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटोज में प्रियदर्शनी और क्रैग कैंडिड पोज देते और एक साथ वेडिंग केक काटते दिख रहे हैं. पूर्व मिस इंडिया की सादगी और मांग-टीका, नेकपीस के साथ मिनिमल लुक ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है.

---विज्ञापन---

जून में मिला था ड्रीमी प्रपोजल

काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने इसी साल जून में सगाई की थी, जहां क्रैग ने प्रियदर्शनी को बेहद ड्रीमी अंदाज में प्रपोज किया था. फैंस इस जोड़ी को ‘मेड इन हेवन’ बता रहे हैं.

मॉडलिंग, एक्टिंग से लेकर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर तक का सफर

प्रियदर्शनी चटर्जी पेशे से एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो पहले स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में भी काम कर चुकी हैं. वहीं, उनके पति क्रैग कार्लसन के बैकग्राउंड को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 29, 2026 01:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो