Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan Attack Case में संदिग्ध का नया वीडियो वायरल, हमलावर अभी भी फरार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस ने जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया था अब उस संदिग्ध का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस जिस संदिग्ध को लेकर पूछताछ कर रही है उसका एक नया CCTV फुटेज वायरल हुआ है। ये वीडियो 12 का बताया जा रहा है। वहीं जानकारी के मुताबिक ये मुंबई के वर्सोवा इलाके का है। इस सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चप्पल की चोरी करते देखा गया है। हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसे पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं सैफ अली खान अभी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan की हालत अब कैसी? डॉक्टर ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट, इस दिन होंगे डिस्चार्ज

---विज्ञापन---

संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज वायरल

सैफ अली खान अटैक मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया था। अब इस संदिग्ध का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वो व्हाइट शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो में वो चप्पल चुरा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी को ढूंढने में लगी है।

50 घंटे के बाद भी नहीं कोई सुराग

अभी तक सैफ पर हमला करने वाला आरोपी फरार है। 50 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी को लेकर पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं है। वहीं पुलिस अभी तक 45 से 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सैफ के घर के आस-पास कुछ दुकानदारों से भी रात में पूछताछ की।

---विज्ञापन---

आखिरी बार दादर में देखा गया था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर हमला करने के बाद सुबह 9 बजे दादर के एक मोबाइल शॉप पर देखा गया था। आरोपी ने शॉप से हेड फोन खरीदे थे। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Knife Attack केस में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, पकड़ा गया शख्स हमलावर नहीं…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2025 10:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola