Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नुसरत भरूचा दोबारा अपने पैरों पर नहीं हो पाएंगी खड़ी? बाली हादसे ने बढ़ाई फैंस की चिंता?

Nushrratt Bharuccha: रोनित रॉय ने नुसरत भरूचा के हादसे पर दुख जताते हुए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद नुसरत शायद बिना सपोर्ट के कभी खड़ी नहीं हो पाएंगी.

Nushrratt Bharuccha Health Update
Nushrratt Bharuccha Health Update

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) के बाली हादसे को लेकर एक्टर रोनित रॉय की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट रिपोस्ट करते हुए गहरा दुख जताया है. रोनित की इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट के कारण 41 साल की नुसरत अब शायद बिना किसी सहारे के कभी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएंगी. इस सनसनीखेज दावे के बाद से ही फैंस काफी सदमे में हैं.

रोनित रॉय की पोस्ट से मचा हड़कंप

एक्टर रोनित रॉय ने नुसरत भरूचा की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वे यह सुनकर बेहद हैरान और दुखी हैं कि जिंदगी वाकई अनप्रेडिक्टेबल है. हालांकि, उन्होंने जो पोस्ट रिपोस्ट की है, उसमें नुसरत की मेडिकल कंडीशन को लेकर काफी चिंताजनक बातें लिखी गई हैं.

---विज्ञापन---

बिना सपोर्ट खड़ी नहीं होने का दावा

रोनित रॉय द्वारा री-शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि बाली ट्रिप के दौरान छत से पैर फिसलने की वजह से नुसरत के साथ यह भयानक हादसा हुआ. पोस्ट के मुताबिक, उनके स्पाइन में इतना गंभीर फ्रैक्चर (Spine Fracture) आया है कि अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट के कभी अपने पैरों पर सीधी खड़ी नहीं हो पाएंगी.

छत से पैर फिसलने से हुआ हादसा

वायरल पोस्ट में हादसे की पूरी वजह बताते हुए लिखा गया है कि बाली में हॉलिडे के दौरान छत पर नुसरत का पैर फिसल गया था. बैलेंस बिगड़ने के कारण वे नीचे गिरीं और गंभीर दुर्घटना की शिकार हो गईं. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई लाया गया है, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी (Spine Surgery) की तैयारी की जा रही है.

---विज्ञापन---

फैमिली संग वक्त बिताने का मैसेज

सोशल मीडिया पोस्ट में नुसरत की लड़ाई का जिक्र करते हुए लिखा गया है, “जो कभी हर किसी की ड्रीम गर्ल थीं, आज वे एक ऐसी लड़ाई लड़ रही हैं जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. इसलिए कहा जाता है कि अपने परिवार के साथ जितना हो सके वक्त बिताएं, क्योंकि कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता.”

फैंस कर रहे स्पीडी रिकवरी की दुआ

रोनित रॉय की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई नुसरत की ऐसी गंभीर हालत का दावा देखकर दंग रह गया है. हालांकि, फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि मुंबई में होने वाली सर्जरी के बाद एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होकर अपने पैरों पर दोबारा खड़ी हो जाएं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 05:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola