Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंटरनेट पर छाई MrBeast और CarryMinati की ये Melody रील, कुछ ही घंटों में मिले करोड़ों व्यूज और मिलियन्स में लाइक

MrBeast and CarryMinati Melody Reel Viral: यूट्यूबर कैरीमिनाटी और मिस्टरबीस्ट ने मिलकर एक ऐसी रील बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

MrBeast and CarryMinati Melody Reel Viral: भारत के फेमस यूट्यूबर कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार भी लोगों के फेवरेट कैरीमिनाटी अपनी एक वीडियो की वजह से लाइमलाइट में आए हैं. दरअसल, हाल ही में कैरीमिनाटी ने वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिएटर मिस्टरबीस्ट उर्फ ​​जिमी डोनाल्डसन से मुलाकात की. इन दोनों क्रिएटर्स ने मिलकर एक रील वीडियो बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. कुछ ही घंटों में इस रील को मिलियन्स में लाइक और करोड़ों व्यूज मिल गए. चलिए जानते हैं कि उनकी इस रील में आखिर क्या खास बात है.

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से जुड़ी इन खबरों पर भड़कीं इमरान हाशमी की हीरोइन, बोली- ‘बंद करो…’

---विज्ञापन---

कुछ ही घंटों में मिले करोड़ों व्यूज

दरअसल, यूट्यूबर कैरीमिनाटी और मिस्टरबीस्ट ने हाल ही में एक-दूसरे से मुलाकात की. इस दौरान इन दोनों क्रिएटर्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वायरल मेलोडी वीडियो को रीक्रिएट किया. इसके बाद जैसे ही रील पोस्ट हुई, सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई. कैरीमिनाटी और मिस्टरबीस्ट की इस रील को कुछ ही घंटों में 1.96 करोड़ व्यूज मिल गए हैं. इसके अलावा, इस मेलोडी रील को 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल गए है. इसके साथ ही लोग कमेंट बॉक्स में आकर इस रील पर अपना रिएक्शन दे रहे है. जैसे एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैब बिफोर GTA 6’

कैप्शन में क्या लिखा…

इस वीडियो की शुरुआत में कैरीमिनाटी बेहद खुशमिजाज चेहरे के साथ नजर आते हैं. वहीं, उनके बगल में बैठे मिस्टरबीस्ट अपनी खास एनर्जी के साथ सेल्फी वीडियो में मुस्कुराते हुए कैमरा एंगल को रिपीट करते हैं और मेलोडी कैंडी के पैकेट को कैमरे के सामने करते हैं. कैरी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘बाहर के दोस्तों को गिफ्ट देते रहना चाहिए.’ मजाक में उन्होंने मेलोडी मीम पर इंटरनेट के लगातार कमेंट्स का जिक्र किया है. बता दें मेलोडी मीम भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी का एक वायरल वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

First published on: May 30, 2026 09:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola