Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirai ने दूसरे दिन लूटा बॉक्स ऑफिस, Baaghi 4 और The Bengal Files धड़ाम

Box Office Collection: तेजा सज्जा की फिल्म मिराई का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं बागी 4 और द बंगाल फाइल्स अपनी आखिरी सांसें गिन रनी हैं। यहां देखें आज का लेटेस्ट कलेक्शन…

Photo Credit- Social Media

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 12 सितंबर को रिलीज हुई सुपरनैचुरल फिल्म मिराई ने दूसरे दिन भी तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शोज हाउसफुल जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का बुरा हाल है। विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स भी एक हफ्ते के अंदर अपनी आखिरी सांस गिनने लगी है।

मिराई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म मिराई कल 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। आज दूसरे दिन इसने पहले ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मिराई ने खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Mirai के लिए कैसा रहा ओपनिंग डे? Baaghi 4 और The Bengal Files का बुरा हाल

पहले दिन का तोड़ा रिकॉर्ड

बता  दें कि तेजा सज्जा की फिल्म मिराई ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। आज दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म मिराई का टोटल कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है।

---विज्ञापन---

बागी 4 और द बंगाल फाइल्स

दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने आज अपने दूसरे शनिवार को 1.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके बाद बागी 4 का टोटल कलेक्शन 47.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं द बंगाल फाइल्स ने शनिवार को 6 लाख रुपये का बिजनेस करते हुए 11.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

First published on: Sep 13, 2025 11:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola