Leela Litnis: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली पढ़ी-लिखी अदाकारा से मिलवा रहे हैं. उनका नाम है लीला लिटनिस (Leela Litnis), जिनका नाम शायद ही आपने सुना होगा. लीला भले ही मीना कुमारी, मधुबाला और मुमताज जैसी पॉपुलर नहीं हुईं, लेकिन हिंदी सिनेमा ने उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है.
बॉलीवुड की पहली पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस
कर्नाटक में 9 सितंबर 1909 में जन्मीं लीला लिटनिस हिंदी सिनेमा की पहली पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस थीं. लीला के पिता इंग्लिश लिटरेचर प्रोफेसर थे. ऐसे में लीला के परिवार में शिक्षा को लेकर पहले से ही जुनून था. उस वक्त लीला ने खूब पढ़ाई की और B.A की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद लीला लिटनिस ने सिनेमा में कदम रखा. शुरुआती दिनों में उन्हें साइड रोल और छोटे-छोटे किरदार मिले. लीला ने एक शिक्षक के रूप में भी काम किया था.

अंग्रेजों से लिया मोर्चा
लीला लिटनिस की शादी महज 15-16 साल की उम्र में हो गई थी. उनकी शादी डॉक्टर गजानन यशवंत चिटनिस से हुई थी. दोनों के चार बेटे हुए. ये वो वक्त था जब भारत पर अंग्रेजों का शासन हुआ करता था. ऐसे में लीला अपने पति के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठा भी उठा रही थीं. उन्होंने अपने घर में एक मशहूर फ्रीडम फाइटर एम.एन रॉय को पनाह दी थी, बिना इस डर के कि अगर किसी को पता चला तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ सहना पड़ा.

मां के किरदार से मिली खास पहचान
आगे चलकर लीला का पति गजानन से तलाक हो गया. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने चार बच्चों की अकेले परवरिश करने का फैसला किया. पहले उन्होंने टीचिंग की और फिर थिएटर ज्वॉइन किया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया. लीला को इंडस्ट्री में सालों संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने कई फिल्मों में ‘एक्स्ट्रा’ के तौर पर काम किया और फिर साल 1937 में फिल्म जेंटलमैन डाकू से बड़ा ब्रेक मिला. वहीं फिल्म कंगन में लीला को लीड किरदार मिला, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान मिली. लीडिंग रोल्स करने के बावजूद लीला लिटनिस को असली पहचान मां के किरदार से मिले. उन्होंने दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर और देव आनंद जैसे सुपरस्टार्स की मां का किरदार निभाया था.

93 साल की उम्र में हुआ निधन
फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ लीला ने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया. बता दें कि लीला पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने Lux का ऐड किया था. लंबे वक्त तक फिल्मी दुनिया से जुड़ी रहीं लीला लिटनिस ने 30s से लेकर 80s तक काम किया और इसके बाद अपने बड़े बेटे के साथ USA में शिफ्ट हो गईं. साल 2003 में 93 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया था.