Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुणाल कामरा ने मद्रास हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, कॉमेडियन ने की अग्रिम जमानत की मांग

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कॉमेडियन ने अब मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद मामले में नया अपडेट सामने आया है। कॉमेडियन ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है। कॉमेडियन ने कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है। कॉमेडियन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर मुंबई लाइव शो में विवादित गाना गाया था। जिसके बाद उन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं पुलिस उन्हें पेश होने का समन भी जारी कर चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस में नया खुलासा, क्लोजर रिपोर्ट में आत्महत्या की असली वजह हुई रिवील

---विज्ञापन---

गिरफ्तारी से सुरक्षित रहने के लिए उठाया कदम

दरअसल विवाद होने के बाद कुणाल के खिलाफ शिवसैनिकों ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुणाल को समन भी जारी किया था, जिसके बाद कामरा ने पुलिस से 1 हफ्ते का समय मांगा था। पुलिस ने कामरा की ये मांग खारिज कर दी थी। अब कॉमेडियन ने गिरफ्तारी से सुरक्षित होने के लिए एक और कदम उठाया है। उन्होंने मद्रास के हाईकोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है।

---विज्ञापन---

जान से मारने की मिल रही धमकियां

बता दें कुणाल के मुताबिक वो तमिलनाडु के विल्लुपुरम के स्थायी निवासी हैं। जिसके चलते वो वहां ट्रांजिट याचिका दायर कर सकते हैं। कुणाल का मानना है कि शो में हुए विवाद के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां भी लगातार मिल रही हैं। वहीं शो के बाद हैबिटेट क्लब में शिवसैनिकों ने तोड़-फोड़कर खूब हंगामा किया था।

निर्मला सीतारमण पर भी कटाक्ष

वहीं दूसरी ओर जब से कुणाल विवादों में घिरे हैं तब से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो विवादित वीडियोज अपलोड की हैं। एक वीडियो में वो विवाद के बारे में दिखाते हुए एक नई पैरोडी गा रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। कुणाल की ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में फूट-फूटकर क्यों रोए विकास खन्ना? तेजस्वी-निक्की भी हुईं इमोशनल

First published on: Mar 28, 2025 11:06 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola