Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

KGF के फेमस डॉन का निधन, जानें कहां ली एक्टर ने आखिरी सांसे

KGF Dinesh Mangaluru Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF' के फेमस बॉम्बे डॉन यानी एक्टर दिनेश मंगलुरु अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

KGF Dinesh Mangaluru Death

KGF Dinesh Mangaluru Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ के फेमस बॉम्बे डॉन यानी एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। दिनेश मंगलुरु अभी सिर्फ 55 साल के थे। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में आर्ट डायरेक्शन के तौर पर काफी बड़ा योगदान दिया है। फिल्म ‘KGF’ में काम करने के बाद वह इंडस्ट्री के काफी फेमस एक्टर बन गए थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि दिनेश मंगलुरु से जुड़े जरूरी फैक्ट्स…

एक्टर ने कहां ली आखिरी सांस

दिनेश मंगलुरु कन्नड़ फिल्म जगत में कला निर्देशक के रूप में अपने योगदान के लिए मशहूर हैं। जानकारी के अनुसार, दिनेश काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसका इलाज वह करवा रहे थे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस 55 साल की उम्र में उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने घर पर ली। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दी Good News, बढ़ने वाला है परिवार

दिनेश मंगलुरु का करियर

दिनेश मंगलुरु का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने सफर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी, लेकिन लोगों के दिलों को उनके कला निर्देशन ने छुआ। दिनेश बतौर एक्टर उतने सफल नहीं थे, जितने वे कला निर्देशन के तौर पर सफल हुए थे। उन्होंने फिल्म ‘नंबर 73 शांतिनिवास’ जैसी फिल्मों में बतौर कला निर्देशक काम किया। वहीं, ‘आ दिनागलु’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2025 11:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola