Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘मैं बलि का बकरा बनी’, तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, बोलीं- राक्षस का अवतार…

तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड की सीनियरिटी और 'दिग्गज' शब्द पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस अपने टाइम को यादकर कई हैरान करने वाली बातों का भी खुलासा किया.

Tanushree Dutta
तनुश्री ने इंडस्ट्री की सीनियरिटी और 'दिग्गज' जैसे शब्दों पर सवाल उठाए

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जिन्हें उनके बेकाक बयान की वजह से जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वो एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अनुभव को याद करते हुए कई सवाल उठाए, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में सीनियरिटी और दिग्गज जैसे शब्दों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी इंसान को सिर्फ उसकी उम्र या एक्पीरियंस के दम पर सम्मान देना ठीक नहीं, बल्कि उसके चरित्र को देखकर ये डिसाइड करना चाहिए.

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, तनुश्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी करियर और इंडस्ट्री से मिले अनुभवों के बारे में बात की. उन्होंने अपने उस दौर को भी याद किया जब वह अपने करियर के पीक पर थीं. तनुश्री ने कहा कि वह शायद नंबर वन स्टार नहीं थीं, लेकिन उस समय एक बड़ी स्टार जरूर थीं.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस क्यों उठाए सीनियरिटी पर सवाल?

तनुश्री ने बॉलीवुड में सीनियरिटी की सोच पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सिर्फ उम्र ज्यादा होने से कोई सीनियर नहीं बन जाता. उनके मुताबिक, जिसके सितारे बुलंद हों और जिसकी फिल्म हिट हो जाए, वही उस समय बड़ा स्टार माना जाता है.

‘मुझे बलि का बकरा बनाया गया’

एक्ट्रेस ने अपने करियर के एक पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए दावा किया कि एक समय कई लोग एकजुट हो गए थे और उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया था. तनुश्री ने माना कि उस दौर में वह इंडस्ट्री की चालबाजियों को अच्छी तरह नहीं समझती थीं और उतनी स्ट्रीट स्मार्ट भी नहीं थीं.

---विज्ञापन---

‘दिग्गज’ का मतलब शातिर खिलाड़ी?

तनुश्री ने अपने पोस्ट के कैप्शन में दिग्गज शब्द को लेकर भी तीखी बात कही. उन्होंने लिखा कि सिर्फ उम्रदराज या अनुभवी होने की वजह से किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उनके मुताबिक, बॉलीवुड में कुछ लोग लंबे समय से इंडस्ट्री में रहने के कारण चालाकियों और मीडिया मैनेजमेंट में माहिर हो जाते हैं.

‘राक्षस भी अनुभवी हैं’

अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए तनुश्री ने कहा कि अनुभव हमेशा अच्छाई की निशानी नहीं होता. उन्होंने बेहद तीखे अंदाज में लिखा कि राक्षस भी अनुभवी होते हैं, क्योंकि वे बहुत लंबे समय से बुराई करते आ रहे हैं. आखिर में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी से बड़ा सबक सीखा है और अब वह किसी को उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि उसके चरित्र के आधार पर सम्मान देती हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शनल

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों को लेकर शुरुआत में बज बना हुआ था कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि, ‘आवारापन 2’ फिल्म ‘बटवारा 1947’ से काफी आगे निकल गई. ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 11 वें दिन यानी कि दूसरे सोमवार को अच्छी कमाई की है, जबकि बटवारा 1947 सिर्फ लाखों में सिमट गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 139 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है, और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 196.55 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. ‘बटवारा 1947’ ने 11वें दिन 35 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत रही, 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 37.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 53.04 करोड़ रुपये हो गई है.

11:29 (IST) 25 Aug 2026
Entertainment News Live: 50 की उम्र में दुल्हन बनीं ये एक्ट्रेस, 10 साल बड़े एक्टर संग रचाई शादी?

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और एक्ट्रेस एक साथ शादी के जोड़े में नजर आए, जिनकी तस्वीरें देख फैंस का भी माथा चकरा गया क्योंकि दुल्हन के जोड़े में दिख रहीं एक्ट्रेस सिमरन हैं जो करीब 10 साल बड़े एक्टर जयाराम के साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं, जयाराम भी शादी के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं, और ये तस्वीरें शादी के बाद की नजर आ रहीं हैं, जिसने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, आइए जानते हैं आखिर मामला है क्या? पढ़ें पूरी खबरह...

First published on: Aug 25, 2026 10:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola