Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Katrina Kaif Pregnant: शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी कैटरीना कैफ! विक्की-कैट के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

Katrina Kaif Pregnant News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं. कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

Katrina Kaif Pregnant, Vicky Kaushal, Katrina Kaif 4 Years Marriage
मां बनेंगी कैटरीना कैफ!

Katrina Kaif Pregnant News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार ये कपल अपने रोमांस की वजह से नहीं बल्कि एक खबर की वजह से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि 42 साल की एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं. खबरों में बताया जा रहा है कि कैटरीना इसी साल फैंस को खुशखबरी दे सकती हैं. हालांकि, कैटरीन और विक्की की तरफ से इस खबर पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.

इसी साल मिल सकती है खुशखबरी

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कपल के करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इस समय मैटरनिटी ब्रेक पर हैं. इसके अलावा, सूत्र ने यह भी बताया कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इसी साल अक्टूबर या नवंबर में अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर कर सकते हैं. एक तरफ जहां कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ पर हुआ वरुण धवन और आलिया भट्ट का रीयूनियन, फैंस बोले ‘Varia is back’

प्रेग्नेंसी की खबरें

ऐसा पहली बार नहीं है कि कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस के मां बनने की अफवाह उड़ चुकी है. इससे पहले जब कैटरीना के प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, तब विक्की कौशल ने ‘बैड न्यूज’ के प्रमोशन के दौरान इन अफवाहों पर रोक लगा दी थी. लेकिन इस अगर ये खबर सच साबित होती है तो कैटरीना और विक्की शादी के 4 साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे.

---विज्ञापन---

कैटरीना और विक्की की शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को एक-दूसरे से शादी की थी. कैटरीना और विक्की की शादी की भनक फैंस को भी नहीं लगी; बाद में कपल ने फोटो शेयर कर सभी को अपनी शादी के बारे में बताया.

First published on: Sep 16, 2025 09:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola