Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Cinema और Disney Hotstar की मूवीज अब एक ऐप में, जानें JioHotstar के फायदे

Jio-Hotstar Merger: अब जियो और डिज्नी का मर्जर हो गया है, जिसके बाद डिज्नी हॉटस्टार JioHotstar बन गया है। आइए बताते हैं कि इस मर्जर से लोगों को क्या फायदा होने वाला है।

---विज्ञापन---

Jio-Hotstar Merger
Jio-Hotstar Merger

Jio-Hotstar Merger: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टीवी शोज से लेकर फिल्में और वेब सीरीज लोग देखना पसंद करते हैं। ओटीटी का क्रेज इस समय सबसे ज्यादा है और अपने फिल्म और एक्टर की फिल्म और सीरीज देखने के लिए लोग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, लेकिन अब जियो और डिज्नी का मर्जर हो गया है, जिसके बाद डिज्नी हॉटस्टार JioHotstar बन गया है। आइए बताते हैं कि इस मर्जर से लोगों को क्या फायदा होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर इन स्टार्स ने रचाई शादी, सुपरस्टार का बेटा भी आज लेगा सात फेरे

---विज्ञापन---

डिज्नी हॉटस्टार बना जियो हॉटस्टार (Jio-Hotstar Merger)

डिज्नी हॉटस्टार जिस पर स्टार प्लस के सभी टीवी सीरियल लोगों को देखने को मिलते थे, उसका अब नया नाम हो गया है। जी हां, सबका पसंदीदा डिज्नी हॉटस्टार पर जियो हॉटस्टार के नाम जाना जाएगा। जियो और डिज्नी के इस मर्जर के बाद दोनों प्लेटफॉर्म के नाम को मिलाकर जियो हॉटस्टार नाम दिया गया है। मगर इस मर्जर से फैंस परेशान हो गए हैं कि वो अब अपने फेवरेट स्टार प्लस के शोज कहां देख पाएंगे?

---विज्ञापन---

जियो हॉटस्टार के क्या है फायदे

जियो और डिज्नी का मर्जर हो गया है, जिसके बाद डिज्नी हॉटस्टार JioHotstar बन गया है। चलिए बताते हैं कि जियो हॉटस्टार के क्या फायदे होने वाले हैं, सबसे बड़ी बात यह है कि जियो हॉटस्टार पर अब हॉटस्टार के साथ जियो सिनेमा का भी मजा दर्शकों को मिलने वाला है। जियो सिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार के सभी नई पुराने शोज अब जियो हॉटस्टार पर ही देखने को मिलेंगे। ऐसे में अब एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग दोनों प्लेटफॉर्म का मजा उठा पाएंगे।

---विज्ञापन---

स्टार प्लस के साथ कलर्स का मजा हुआ फ्री

अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और आर्या के साथ अब आपको बिग बॉस, रोडीज 20, लाफ्टरशेफ्स जैसे शोज को देखने के लिए अब अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। जहां पहले लोगों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए अलग सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था और जियो सिनेमा के लिए अलग लेना पड़ता था। मगर अब इस मर्जर के बाद दर्शक सिर्फ जियो हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन  से ही दोनों का लुफ्त उठा पाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam की सक्सेस के बाद Harshvardhan Rane के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, दिखाई पहली झलक

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2025 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola