Jigra Movie 5 Worst Scenes: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की जिगरा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। मूवी को इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। 80 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने महज 23.60 करोड़ की कमाई की थी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वो पांच सीन्स जो फिल्म में आपको हजम ही नहीं हो पाएंगे। इन सीन्स को देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा और ये ही मूवी के फ्लॉप होने का कारण भी हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं हम किन पांच सीन्स के बारे में बात कर रहे हैं।
पिता की मौत की अनसुलझी गुत्थी
आलिया और वेदांग ने मूवी में भाई-बहन का रोल प्ले किया है। मूवी के पहले ही सीन में उनके पिता बालकनी कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं। वहीं इस सीन में मूवी में बहुत बार रिपीट किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी इसके पीछे की कहानी नहीं बताई गई। आखिर क्यों उनके पिता को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पूरी मूवी में ये कहीं नहीं दिखाया गया।
भाई-बहन के रिश्ते को नहीं किया गया एक्सप्लोर
मूवी के ट्रेलर में भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते की झलक देखते ही लोग भावुक हो गए थे। वहीं मूवी में भाई-बहन के रिश्ते को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया। उनके इमोशन्स भी काफी कम दिखाए गए। मूवी फ्लॉप होने का ये बड़ा कारण हो सकता है। ऑडियंस इससे रिलेट नहीं कर पाई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Mohammed Rafi ने ‘बापू’ के लिए गाना लिख रचा था इतिहास, पंडित नेहरू ने दिया था मेडल
पुलिस की घूसखोरी
मूवी में जहां एक तरफ सिंगापुर पुलिस को इतना सख्त दिखाया है कि ड्रग्स के केस में वह मौत की सजा सुना देते हैं। वहीं दूसरी ओर जब वेदांग रैना इस केस में फंसते हैं तो मूवी में उनका कजिन भाई का वकील पुलिस को पैसे खिलाकर पूरा केस वेदांग रैना की तरफ घुमा देते हैं। ये सीन भी हजम नहीं हो पाया।
जेल टूटने के बाद भी नहीं भागे कैदी
लास्ट सीन में जब आलिया भट्ट अपने भाई को बचाने के लिए जेल तोड़ने का फैसला लेती हैं। जेल में तकरीबन 5 हजार से ज्यादा कैदी होते हैं, लेकिन भगदड़ में वह जेल से बाहर भागते नहीं दिखते। जेल के अंदर ही पूरा घमासान मचता है, लेकिन बस तीन कैदी ही फरार होते हैं जिनके लिए आलिया जेल तोड़ती हैं। ये सीन भी लॉजिकल नहीं लगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पुलिस इंस्पेक्टर का आलिया-वेदांग का पीछा करना
आलिया जब अपने भाई को बचाने के लिए जेल में जाती हैं तो जेल का पुलिस इंस्पेक्टर उनके भाई को मारने की कोशिश करता है। इसके बाद आलिया उसके कंधे पर गोली मारकर अपने भाई को बचाती हैं। वहीं लास्ट सीन में जब आलिया समुद्र के रास्ते इंडिया वापस आ रही होती हैं तब वहीं पुलिस इंस्पेक्टर समुद्र के रास्ते पर उनका पीछा करता है। ये सीन भी कुछ हजम नहीं हो पाया कि कैसे उस इंस्पेक्टर को ये पता चलता है कि आलिया उसी रास्ते से जाएंगी। ये सीन भी काफी बकवास लगा।
यह भी पढ़ें: Fateh Movie Teaser: ‘जनाजा शानदार निकलेगा!’ सोनू सूद की ‘फतेह’ का टीजर जारी, क्या है कहानी?