गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। अपनी साफगोई और बिना किसी झिझक के राय रखने के लिए मशहूर सुनीता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गोविंदा के लुक और हेयर ग्रूमिंग को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई। पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने गोविंदा से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उस समय वह बेहद हैंडसम और नैचुरल लुक में थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ उनके लुक में बदलाव आया है और अब वह अपने बालों की स्टाइलिंग के लिए हेयर पैच जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सुनीता ने इसे पूरी तरह सामान्य बताते हुए कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतर दिखने के लिए ऐसे ग्रूमिंग ऑप्शंस का इस्तेमाल आम बात है। सुनीता के इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। बता दें कि गोविंदा ने साल 2012 में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। उन्होंने उस दौरान इलाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। इससे पहले भी सुनीता अपने बयानों की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। एक इवेंट में GOAT शब्द को लेकर हुई गलतफहमी के कारण उनका बयान वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। सुनीता अक्सर गोविंदा के टैलेंट और उनकी शानदार कॉमेडी, डांस व एक्टिंग की तारीफ करती नजर आती हैं।
---विज्ञापन---
Superstar Actor Wears Hair Patch, बीवी ने खोली पति के गंजेपन की पोल, किया ऐसा खुलासा दंग रह गए लोग।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। अपनी साफगोई और बिना किसी झिझक के राय रखने के लिए मशहूर सुनीता ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में गोविंदा के लुक और हेयर ग्रूमिंग को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
First published on: Jun 16, 2026 06:14 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola