Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 13: राम चरण की फिल्म ने लगाई लंबी छलांग, 13वें दिन कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

Peddi Box Office Collection Day 13: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है. 13वें दिन भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी रही.

---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 13
Peddi Box Office Collection Day 13

Peddi Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार राम चरण और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ को रिलीज हुए 13 दिन बीत गए हैं. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म धुआंधार कलेक्शन करती नजर आ रही है. वीकेंड के अलावा वीकडेज पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. आइए इसके 13वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘पेद्दी’ ने की छप्पर फाड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर दो वीकेंड शानदार कलेक्शन करने के बाद वीकडेज पर भी राम चरण की ‘पेद्दी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जल्द ही ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह का समय पूरा करने जा रही है. 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई पेद्दी ने 13वें दिन ₹3.45 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹264.92 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹223.55 करोड़ हो गई है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹51.85 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹316.77 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
ram charan
ram charan

बॉलीवुड फिल्मों से आगे निकली ‘पेद्दी’

4 जून को रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. साउथ की इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर का नाम शामिल है. पेद्दी ने इन दोनों हिंदी मूवीज से शानदार कलेक्शन किया है.

फिल्म के बारे में

डायरेक्टर बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है, जो इसकी कमाई का बड़ा कारण बना है. फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 10:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola