Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Haunted 3D Echoes of The Past Collection Day 5: सिनेमाघरों में छाई ‘हॉन्टेड 3डी’, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 5: 12 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की.

---विज्ञापन---

Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 5
Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 5

Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. लेकिन हाल ही में आई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 16 जून को इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो गए. ऐसे में आइए जानते हैं कि 5वें दिन इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है.

5वें दिन की कमाई

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन बनी ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने पांचवें दिन ₹2.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹15.67 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹13.35 करोड़ हो गया है. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---
Haunted 3D Returns

बीते दिनों की कमाई

इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन रविवार को 3.60 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं पांचवें दिन मंगलवार को भी फिल्म ने ₹2.00 करोड़ की कमाई की.

फिल्म की कहानी

मिमोह चक्रतर्वी और चेतना पांडे स्टारर इस हॉरर फिल्म में एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो एक सुनसान जगह पर बनी पुरानी हवेली में रहने आता है. वहां उसके साथ अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिनका कनेक्शन भूत-प्रेत और उसके बीते अतीत से होता है. मिमोह और चेतना के अलावा फिल्म में मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 11:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola