Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस ऑब्रे के पति मशहूर डायरेक्टर घर में मिले मृत, ‘लाइफ आफ्टर बेथ’ से मिला था फेम

Hollywood Director Jeff Baena Death: हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जेफ बेना की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है। वह अपने घर में मृत पाए गए। जेफ की मौत से मशहूर एक्ट्रेस पत्नी ऑब्रे प्लाजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

---विज्ञापन---

Jeff Baena Passes Away
Jeff Baena Passes Away

Hollywood Director Jeff Baena Death: ‘लाइफ आफ्टर बेथ’ (2014) और ‘द लिटिल ऑवर्स’ (2017) जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाले Jeff Baena नहीं रहे। Hollywood Director Jeff Baena अपने घर में मृत पाए गए। बेना जानीमानी एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा के पति थे।

जेफ बेना ने किया सुसाइड

4 जनवरी की रात को फेमस डायरेक्टर जेफ बेना नहीं रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेफ को लॉस एंजिल्स वाले उनके घर में मृत पाया गया। 47 साल के जेफ बेना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस कर रही जांच- पड़ताल

न्यूज वेबसाइट TMZ के अनुसार, जेफ बेना को शुक्रवार (3 जनवरी) को उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। उनके निधन के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Chahat Pandey के चरित्र को नेशनल TV पर उछालना कितना सही? यूजर्स ने उठाए सवाल

जेफ बेना कौन?

जेफ बेना को कई फेमस फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने‘लाइफ आफ्टर बेथ’ (2014) और ‘द लिटिल ऑवर्स’ (2017) जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। साल 2021 में उन्होंने एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा से शादी की थी। दोनों के बीच प्योर और डीप प्यार था। दोनों अपनी शादीशुदा जिन्दगी में काफी खुश थे। जेफ के अचानक निधन से उनकी पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Dhanashree और Yuzvendra Chahal की कुल नेटवर्थ कितनी, जानें कौन है ज्यादा अमीर?

First published on: Jan 05, 2025 07:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola