Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दशहरा पर ‘जेलर 2’ ने मचाई धूम, छठे हुई मोटी कमाई, जानें फिल्म की अब तक की कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. दशहरा के मौके पर फिल्म ने शानदार कमाई की है. आइए जानते हैं

Jailer 2 Box Office Collection Day 6:
Jailer 2 Box Office Collection Day 6:

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. लेकिन रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ की बात ही अलग है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस खूब तहलका मचा रही है. आज 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी के मौके पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की है. आइए जानते हैं.

दशहरा पर ‘जेलर 2’ ने की शानदार कमाई

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दशहरा के दिन यानी रिलीज के छठे दिन जेलर 2 ने अब तक 35.69 करोड़ की नेट कमाई की है. तमिल में 25.10 करोड़, तेलुगु में 6.93 करोड़ और हिंदी में 3.66 करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 325.86 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 277.94 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का अंतिम कलेक्शन आना अभी बाकी है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

बात करें फिल्म की तो, ‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का सीक्वल है. फिल्म की कहानी में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन और उसकी फैमिली पर खतरा है. मुथुवेल के नए दुश्मन उसकी तलाश कर रहे हैं. मुथुवेल का सामना इस बार एक बहुत बड़े गिरोह से होता है, जिसका नेटवर्क वर्मन से भी बड़ा है.

जेलर 2 में एक से बढ़कर एक कैमियो

जेलर 2 के जरिये जहां एक बार फिर रजनीकांत ने वापसी की है. वहीं इस बार फिल्म में विद्या बालन, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, और सूरज वेंजारामूडु लीड विलेन के तौर पर शामिल हैं. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ के शानदार कैमियो है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 20, 2026 09:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो