Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

आलिया भट्ट की को स्टार दिव्या विनयकर का निधन, फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में किया साथ काम

Divya Vinaykar Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आईं दिव्या विनयकर का निधन हो गया है.

Divya Vinaykar Passes Away
Divya Vinaykar Passes Away

Divya Vinaykar Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में साथ नजर आईं दिव्या विनयकर का निधन हो गया है. उनकी दोस्त और आरजे रोहिणी रामनाथन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. एक्ट्रेस का निधन किस वजह से हुआ, इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

दिव्या विनयकर का निधन

दिव्या विनयकर आरजे रोहिणी की अच्छी दोस्त थीं. दिव्या विनयकार के निधन की जानकारी देते हुए आरजे रोहिणी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बहुत दुख और सदमे के साथ मुझे आप सभी को बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी डीवी (दिव्या विनयकर) अब हमारे बीच नहीं रहीं. ये अचानक और अप्रत्याशित था. उनका परिवार और वे सभी लोग, जिनके जीवन को उन्होंने अपने स्नेह और प्यार से छुआ था, इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं. कृपया अभी उनसे कोई सवाल न पूछें. जो लोग उन्हें अंतिम विदाई देना चाहते हैं. वो कल सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क हिंदू श्मशान घाट आ सकते हैं.’

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में किया काम

एक्ट्रेस दिव्या विनयकर साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में नजर आईं थीं. इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं. फिल्म में दिव्या ने एक महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था. इसके अलावा दिव्या साला 2022 की थ्रिलर फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं, जिसमें विद्या बालन और शेफाली शाह लीड रोल में थीं.

एक्टिंग से पहले डिजिटल मार्केटिंग में काम करती थीं दिव्या

एक्टिंग से पहले दिव्या डिजिटल मार्केटिंग में लगभग एक दशक तक काम किया. वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और आरजे भी थीं.

First published on: Oct 20, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो