Tuesday, 20 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ नहीं थे असली टारगेट! पहले किसी और बड़े स्टार को निशाना बनाना चाहते थे अपराधी

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़ आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटर्स का असली टारगेट कोई दूसरा बड़ा स्टार था, लेकिन मौका न मिलने पर उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Tiger Shroff attack New Update
Tiger Shroff attack New Update

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में टाइगर शूटर्स के रडार पर थे ही नहीं, बल्कि वे बॉलीवुड के किसी अन्य बड़े सेलेब्रिटी को टारगेट करने की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि, जब वे उस बड़े स्टार तक नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने अपना प्लान बदलते हुए टाइगर श्रॉफ को नया निशाना बना डाला. इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है.

टाइगर नहीं, कोई और था असली टारगेट?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हमलावर मुंबई किसी दूसरे बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी पर हमला करने के इरादे से आए थे. लेकिन जब वे अपने पहले टारगेट तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए, तो उन्होंने अपनी रणनीति बदली और टाइगर को निशाना बनाने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

फुटबॉल ग्राउंड और कम सिक्योरिटी बनी वजह

शूटर्स को सोशल मीडिया और फैन पेजेस के जरिए पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के फुटबॉल ग्राउंड पर खेलने आते हैं. वहां उनकी सिक्योरिटी भी काफी कम होती है और वह फैंस के बीच आसानी से मिल जाते हैं, जिससे शूटर्स को लगा कि उन पर हमला करना आसान होगा.

18 अक्टूबर की शाम 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग

18 अक्टूबर को मैच खत्म होने के बाद जैसे ही टाइगर अपनी कार से बाहर निकले, बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर 5 राउंड गोलियां बरसा दीं. इस हमले में ड्राइवर और एक अन्य शख्स बुरी तरह घायल हो गए, जबकि टाइगर को मामूली खरोंचें आईं.

---विज्ञापन---

कोटा से गिरफ्तारी और नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से दबोच लिया है. ये शातिर बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें अब पूछताछ के लिए कड़ी सुरक्षा में मुंबई लाया जा रहा है.

सलमान खान के साथ काम करने की वजह से हुआ हमला?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में दावा किया गया है कि टाइगर को सलमान खान के साथ काम करने से मना किया गया था, लेकिन बात न मानने पर उन पर यह हमला किया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी गैंग की बात नहीं मानेगा, उसका अगला नंबर होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2026 07:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो