Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं. ओपनिंग डे भी धांसू कमाई करती नजर आ रही है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितने करोड़ कमा लिए हैं.
दोपहर 4 बजे तक की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन, ‘जेलर 2’ ने अब तक 29.39 करोड़ की नेट कमाई की है. इसमें तमिल से 22.80 करोड़, तेलुगु से 4.82 करोड़, हिंदी 1.56 करोड़ और कन्नड़ (पहला दिन) से 21 लाख की कमाई शामिल है. इस तरह, भारत में अब तक फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 34.68 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 29.39 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.
‘जेलर 2’ के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘जेलर 2’, साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के पहले पार्ट को भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था. जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, एस. जे. सूर्या और विद्या बालन लीड विलेन के रूप में शामिल हैं.
‘जेलर 2’ में मेगा कैमियो
जेलर 2 में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का एक धमाकेदार स्पेशल कैमियो है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही इसमें मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी रजनीकांत का साथ देते दिखते हैं.