Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

57 साल के अरबाज खान बनेंगे पापा? क्या प्रेग्नेंट हैं खान परिवार की बहू शूरा?

ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सुपरस्टार एक बार फिर ताऊ बनने जा रहे हैं। खान परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है, खबरें हैं कि अरबाज खान की दूसरी बेगम शूरा खान जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसका अंदाजा ईद पार्टी से वायरल हुए कपल के एक वीडियो को देखने के बाद लोगों लगाना शुरू कर दिया है।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 1, 2025 19:53
Share :
arbaaz khan

सलमान खान के घर से खुशखबरी आ रही है, ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सुपरस्टार एक बार फिर ताऊ बनने जा रहे हैं। खान परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है, बीती रात अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी के बाद से इन खबरों ने तूल पकड़ लिया है। खबरें हैं कि अरबाज खान की दूसरी बेगम शूरा खान जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसका अंदाजा ईद पार्टी से वायरल हुए कपल के एक वीडियो को देखने के बाद लोगों लगाना शुरू कर दिया है। दरअसल, कल रात ईद पार्टी में अरबाज और शूरा भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान अरबाज और शूरा ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए। जबकि एक्टर ने अपनी वाइफ शूरा को कैमरों से बचाते हुए अंदर छोड़कर दोबारा वापस कर अकेले पोज दिए।

शूरा खान ने पहने शूज

इस दौरान शूरा खान ने शरारा पहना हुआ था और वो अपने पेट के आगे भी बैग लगाती दिखीं। इसके अलावा एक चीज और है, जिसने उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा दी है और वो यह है कि इस दौरान शूरा ने हील्स की बजाय व्हाइट कलर के शूज पहने हुए थे। जबकि वो अक्सर ही हाई हील्स में अरबाज का हाथ थामे नजर आती हैं। ऐसे में उनके वायरल वीडियो पर नेटिजन्स ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या सच में अरबाज दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं। मगर अभी तक शूरा की प्रेग्नेंसी को लेकर खान फैमिली से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आरती सिंह ने प्रेग्नेंसी की खबरों का बताया सच, बोलीं- कृष्णा भैया तब मामू बनेंगे जब…

First published on: Apr 01, 2025 07:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola