Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

IFFD: फिल्म फेस्टिवल में सितारों का जमावड़ा; रेड कार्पेट पर छाए शेखर कपूर और दिव्या दत्ता

IIFD 2026: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) का पहला संस्करण वर्तमान में 25 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. दुनियाभर में इस फिल्म फेस्टिवल की चर्चा हो रही है. इस महोत्सव में फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं.

International Film Festival Delhi 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 का आयोजन हो रहा है. ये महोत्सव दिल्ली को एक वैश्विक सिनेमाई केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें भारत और दुनिया भर के 47 देशों की 130 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है. यहां लगातार फिल्म स्क्रीनिंग के अलावा, मास्टरक्लास, वर्कशॉप, ‘सिनेवर्स एक्सपो’ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जा रही हैं. अबतक इस फेस्टिवल में विक्की कौशल, हेमा मालिनी, शर्मीला टैगोर, आमिर खान, बोमन ईरानी, मनोज बाजपेयी और पीयूष मिश्रा जैसे कई सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन शेखर कपूर और दिव्या दत्ता

यहां हर दिन कुछ खास देखने को मिल रहा है. 26 से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में हर दिन अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों की स्क्रीनिंग और सत्र आयोजित हो रहे हैं. आज यानी इस फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन फिल्ममेकर शेखर कपूर, एक्ट्रेस दिव्या दत्ता, खुशबू सुंदर और रितुपर्णा सेनगुप्ता की खास उपस्थिति देखी गई. शेखर कपूर और दिव्या दत्ता ने इस फिल्म फेस्टिवल की खूब सराहना की. शेखर कपूर के मुताबिक दिल्ली जैसे शहर में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए. उन्होंने कहां कि दिल्ली हमेशा से ही फिल्म लवर्स का शहर रहा है. इस शहर से मेरा खास नाता रहा है. फेस्टिवल को लेकर शेखर कपूर काफी उत्साहित नजर आए. इसके साथ ही शेखर कपूर ने फिल्ममेकिंग पर काफी सारी बातें की.

रेड कार्पेट पर दिव्या दत्ता

फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन (29 मार्च) को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की भी खास उपस्तिथि देखने को मिली. दिव्या ने इस फेस्टिवल की बहुत खास बताया. उन्होंने फिल्म फेस्टिवल की सराहना करते हुए कहा कि ये बहुत ही अच्छी बात है मेरे लिए. मैं यहां एक जुरी मेंबर के रूप में भी हूं. मेरी फिल्म यहां दिखाई जा रही हैं. वहीं दिव्या दत्ता ने हाल ही में आई अपनी सीरीज ‘चिरैया’ की सफलता पर भी बात रखी.

First published on: Mar 29, 2026 06:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola