Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्सीडेंट के बाद Indian Idol 12 विनर का पहला पोस्ट, गाना गाते दिखे पवनदीप राजन

पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। सिंगर पवनदीप राजन का पोस्ट आते ही फैंस खुश हो गए हैं। सिंगर पवनदीप राजन वीडियो में अस्पताल के बेड पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनको देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Pawandeep Rajan
Pawandeep Rajan

टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट 5 मई की तड़के सुबह हुआ था। पवनदीप राजन का फिलहाल नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है और जहां फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। सिंगर पवनदीप राजन की कई सर्जरी हो चुकी हैं और अब वो रिकवरी मोड़ पर हैं। इस बीच पवनदीप राजन के कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। सिंगर पवनदीप राजन का पोस्ट आते ही फैंस खुश हो गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 16 साल पहले शिल्पा शिंदे से क्यों टूटी सगाई? Romit Raj ने किया रिवील

---विज्ञापन---

एक्सीडेंट के बाद पवनदीप का पहला पोस्ट 

उत्तराखंड से दिल्ली आते वक्त सिंगर पवनदीप राजन की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें सिंगर बुरी तरह से घायल हो गए थे। पवनदीप राजन के एक्सीडेंट के बाद आज इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें सिंगर अस्पताल के बेड पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पवनदीप के हाथ में चोट लगी थी और देखा जा सकता है कि सिंगर के हाथ में कुछ लोहे का पहना रखा है, जिससे उनकी उंगलियों को सपोर्ट मिल रहा है।

गाना गा रहे हैं सिंगर पवनदीप राजन

इस वीडियो में सिंगर पवनदीप राजन एक पुराना गाना गा रहे हैं और उनके पीछे हॉस्पिटल का ही स्टाफ खड़ा दिख रहा है। पवनदीप राजन वीडियो में ‘कभी मुझको याद करके, जो बहेंगे तेरे आंसू कभी मुझको याद करके, जो बहेंगे तेरे आंसू तो वहीं पे रोक लेंगे…’ गाना गा रहे हैं। पवनदीप पूरे सुर में गा रहे हैं और आखिर में स्माइल भी करते दिखाई देते हैं। पवनदीप राजन की हालत अब पहले से बहुत बेहतर है और वो वीडियो में भी देखने को मिल रही है।

---विज्ञापन---

फैंस कर रहे वीडियो पर कमेंट 

पवनदीप राजन ने अपनी आवाज के जादू से इंडियन आइडल का तो खिताब अपने नाम किया था। सिंगर की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की भी कोई कमी नहीं है और उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स पर गेट वेल सून, मोर पॉवर और गॉड ब्लेस यू कमेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर ने किया ब्रेकअप? बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पब्लिक कर दी पर्सनल चैट

First published on: May 13, 2025 06:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola