Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 के शोर में आई इम्तियाज अली की नई फिल्म, दिलजीत संग नजर आएंगी शरवरी वाघ, इस दिन होगी रिलीज

Imtiaz Ali New Film: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Imtiaz Ali New Film: ‘रॉकस्टार’, ‘तमाशा’, ‘जब वी मेट’ और ‘हाइवे’ जैसी यादगार फिल्में देने वाले फिल्ममेकर इम्तियाज अली जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

इम्तियाज अली की नई फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में इम्तियाज अली की इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि इम्तियाज अली जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ सकते हैं. हालांकि अभी ये नहीं पता चला है कि फिल्म का क्या नाम होगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फिल्म एक लव स्टोरी फिल्म होगी. इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. फिल्म इसी साल 12 जून को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

दिलजीत और शरवरी वाघ की जोड़ी

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में तैयार हो रही इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे. इससे पहले भी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में इम्तियाज और दिलजीत की जोड़ी देखी जा चुकी हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो इम्तियाज की इस नई फिल्म में शानदार गाने हो सकते हैं. गानों के लिरिक्स मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि ये फिल्म कैसी होगी और कितनी पसंद की जाती हैं.

First published on: Jan 29, 2026 04:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो