Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉलीवुड के स्टार राइटर Tom Stoppard का निधन, जिन्होंने दी Shakespeare in Love जैसी हिट फिल्में

Tom Stoppard Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार राइटर टॉम स्टॉपर्ड का निधन हो गया है. फिल्म 'शेक्सपियर इन लव' के राइटर टॉम ने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है.

---विज्ञापन---

Hollywood playwriter Tom Stoppard
Hollywood Star Writer Tom Stoppard

Tom Stoppard Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां फिल्मी दुनिया के स्टार राइटर टॉम स्टॉपर्ड (Tom Stoppard) का निधन हो गया है. टॉम स्टॉपर्ड ने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन की जानकारी उनके एजेंट्स ने दी है. सुपरहिट फिल्म ‘शेक्सपियर इन लव’ के राइटर टॉम स्टॉपर्ड के अचानक निधन से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला ने भी राइटर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

टॉम स्टॉपर्ड के निधन की जानकारी

टॉम स्टॉपर्ड के निधन की जानकारी देते हुए उनके एजेंट ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे सबसे प्यारे क्लाइंट और दोस्त टॉम स्टॉपर्ड का निधन हो गया है. स्टॉपर्ड का निधन डोरसेट में स्थित उनके घर में हुआ है. टॉम स्टॉपर्ड अपने आखिरी समय में अपने परिवार के बीच थे. उन्हें उनके काम, उनके टैलेंट, उनकी ह्यूमैनिटी, उनकी इंटेलिजेंस, उनकी काइंडनेस और इंग्लिश को लेकर उनके प्रेम के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनके साथ काम करना सम्मान की बात है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कभी ‘जूली’ बन जीता था दिल, सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल; फिर बिग बॉस से बटोरी लाइमलाइट; पहचाना कौन?

ब्रिटेन के किंग ने व्यक्त किया शोक

कहा कि वो सबसे महान लेखकों में से एक के निधन से बहुत दुखी हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘हम अपने सबसे महान लेखकों में से एक के निधन से बहुत दुखी हैं. हमारा एक प्यारा दोस्त जो अपने टैलेंट को सहजता से धारण करता था. वो किसी भी टॉपिक पर अपना पेन चला सकते थे और अपने रीडर्स को चैलेंज कर सकते थे.’

---विज्ञापन---

उनकी कमी हमेशा खलेगी…

हॉलीवुड सिंगर मिक जैगर ने भी टॉम स्टॉपर्ड के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने X पर टॉम की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘टॉम स्टॉपर्ड मेरे फेवरेट प्लेराइटर थे. उन्होंने हमें इंटेलिजेंस और एंटरटेनिंग क्रिएशन का एक बहुत बड़ा भंडार दिया है. मुझे उनकी कमी हमेशा खलेगी.’

First published on: Nov 30, 2025 01:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola