Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी ‘जूली’ बन जीता था दिल, सर्जरी कराकर हुईं ट्रोल; फिर बिग बॉस से बटोरी लाइमलाइट; पहचाना कौन?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अब फिल्मों से दूर हैं. इस हसीना ने कभी पर्दे पर 'जूली' बन ऑडियंस का दिल जीता था. वहीं बाद में 'बिग बॉस 13' में भी एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रही थी. चलिए इस हसीना के बारे में डिटेल में जानते हैं.

---विज्ञापन---

koena mitra

फिल्म इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से ऑडियंस का दिल जीता. वहीं इनमें से अब कुछ हसीनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर लिया है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो कभी स्क्रीन पर ‘जूली’ बन लाइमलाइट में आई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और वो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं. एक्ट्रेस अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं. यूजर्स ने उन्हें सर्जरी के लिए काफी ट्रोल भी किया था. हम बात कर रहे हैं ‘अपना सपना मनी मनी’ फेम एक्ट्रेस कोएना मित्रा की.

मॉडलिंग से की शुरुआत

कोएना मित्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की थी. जब एक्ट्रेस स्कूल में थीं तभी से उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. कोएना ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रोड’ से की थी. हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक छोटा सा रोल ही निभाया था. इससे पहले एक्ट्रेस ‘आज की रात’, ‘अख तेरी’ और ‘चन्नो’ जैसे एल्बम सॉन्ग में नजर आ चुकी थीं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 31 साल बाद भी बड़ी खूबसूरत दिखती है सुनील शेट्टी की ये हीरोइन, बिल्कुल कम नहीं हुआ चेहरे का नूर

इन फिल्मों से मिली पहचान

कोएना को इंडस्ट्री में असली पहचान साल 2004 में संजय दत्त की फिल्म ‘मुसाफिर’ से मिली. इस फिल्म में कोएना ने ‘साकी साकी’ गाने में डांस किया था. ये गाना उस साल का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ था. इस फिल्म को संजय दत्त ने ही प्रोड्यूस किया था. इसके बाद साल 2006 में कोएना ने ‘अपना सपना मनी मनी’ फिल्म में जूली का किरदार निभाया. कोएना का ये किरदार काफी हिट हुआ. वहीं फिल्म में भी कोएना को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद ‘हे बेबी’ और ‘ओम शांति ओम’ में भी कोएना को देखा गया था.

---विज्ञापन---

रियलिटी शोज में आईं नजर

एक्ट्रेस ने कई फिल्में देने के बाद अपने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था. वहीं इसके बाद कोएना अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चर्चाओं में आई थीं. एक्ट्रेस के सर्जरी कराने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आई, हालांकि इस शो से कोएना जल्द ही एविक्ट हो गई थीं. बिग बॉस से पहले एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आई थीं.

First published on: Nov 29, 2025 11:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola