Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर आगबबूला हुई हिना खान, बोलीं- सच कहना मुश्किल हो गया…

Hina Khan on Ketan Agarwal: पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने हर किसी को किसी को झकझोर दिया. अब इसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना अपना रिएक्शन दिया है.

---विज्ञापन---

Hina Khan on Ketan Agarwal: पुणे में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल के हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया. इस हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पूरा देश इस मामले पर अपनी राय रख रहा है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी केतन अग्रवाल हत्याकांड पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस घटना पर चिंता जाहिर की है.

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर हिना खान का फूटा गुस्सा

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा, ‘आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं. ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने की तुलना में किसी की जान लेना आसान है. तुम उसे बचा सकते थे, बस एक सच बोलकर, और किसी भी XYZ के साथ अपनी जिंदगी जी सकते थे. क्यों?? अफसोस.’

---विज्ञापन---

केतन अग्रवाल मर्डर केस

एक्ट्रेस की ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बात करें केतन अग्रवाल हत्याकांड की तो पुणे के रहने वाले केतन, 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ उसके जन्मदिन के जश्न के तौर पर लोहागढ़ किले घूमने गए थे. यहां सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिसके बाद केतन की मौत हो गई.

hina khan

इस पूरे कांड में सिया ने चाल चली. शुरू में सिया ने पुलिस को बताया था कि किले के पास तस्वीरें लेते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गिर गया. शुरू में इसे दुर्घटनावश हुई मौत का मामला माना गया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने हत्या के शक में पीड़ित की मंगेतर और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद इसमें कई खुलासे हुए.

---विज्ञापन---

रिलेशनशिप में थे सिया और चेतन

इस मामले में सिया के बयानों में कई बदलाव देखने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और धीरे-धीरे जांच में पता चला कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन की हत्या की थी. कई दिनों से ये मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. सिया और चेतन एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन सिया की शादी केतन से फिक्स हो गई. सिया ने केतन से शादी न करने की अपनी अनिच्छा कई तरह से जाहिर करने की कोशिश की थी.

First published on: Jun 24, 2026 11:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola