Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hansika Motwani ने इंस्टाग्राम से डिलीट की पति सोहेल की तस्वीरें, डिवोर्स रूमर्स को मिली हवा

Hansika Motwani-Sohael Khaturiya Divorce Rumours: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की खबरें इन दिनों काफी वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पति के साथ की तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।

---विज्ञापन---

Hansika Motwani
Photo Credit- Instagram

Hansika Motwani-Sohael Khaturiya Divorce Rumours: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। इस वजह से वह पति सोहेल कथूरिया से कथित तौर पर अलग हो गई हैं। ये अलग बात है कि इन रूमर्स पर हंसिका का अभी तक रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि उनके एक मूव ने इन रूमर्स को फिर से हवा दे दी है। दरअसल, हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सोहेल के साथ की सारी तस्वीरों और वीडियो को डिलीट कर दिया है।

इंस्टा से डिलीट की तस्वीरें

हंसिका मोटवानी के इंस्टाग्राम अकाउंट को ध्यान से देखने पर फैंस ने गौर किया कि एक्ट्रेस ने पति सोहेल कथूरिया के साथ की सभी तस्वीरों और वीडियो को डिलीट कर दिया है। यहां तक कि शादी की तस्वीरें भी नजर नहीं आ रही हैं। जाहिर है कि एक वक्त तक हंसिका का इंस्टा अकाउंट पति सोहेल के साथ प्यार भरी तस्वीरों से ओवरलोड रहता था। अब दोनों के साथ की तस्वीरें नजर नहीं आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 3 साल भी नहीं टीक पाई एक्ट्रेस की शादी, बिजनेसमैन पति के तलाक की अफवाह तेज

तलाक की खबरों को मिली हवा

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के साथ की तस्वीरें और वीडियो दिखाई नहीं देने से उनके तलाक की अफवाहों को हवा मिल गई है। फैंस भी हैरान हैं कि कहीं अलगाव की खबरें सच तो नहीं हैं? हालांकि इन रूमर्स पर हंसिका और सोहेल की ओर से अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

---विज्ञापन---

दोनों ने की थी ग्रैंड वेडिंग

गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की शादी का फंक्शन करीब एक हफ्ते तक चला था। तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। यही नहीं हंसिका और सोहेल ने अपनी शादी की पूरी वेब सीरीज भी लॉन्च की थी जिसका नाम ‘हंसिकाज लव शादी ड्रामा’ रखा गया था। ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2025 01:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola