Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda ने इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दी थी Sunita संग सगाई, फिर ऐसे हुए शादी को राजी

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनिता आहूजा के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा ने एक एक्ट्रेस के लिए सुनिता आहूजा के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी?

---विज्ञापन---

Govinda and Sunita Ahuja Divorce

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनिता आहूजा ने फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल कर दी है। उन्होंने अर्जी में वैचारिक मतभेद और क्रूरता को तलाक की वजह बताई है। सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। गोविंदा और सुनिता आहूजा ने 38 साल तक एक-दूसरे के साथ शादीशुदा जिंदगी बिताई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की पहली पसंद सुनिता आहूजा नहीं थी? वे एक्ट्रेस को पसंद करते थे और उनसे ही शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सुनिता आहूजा संग अपनी सगाई भी तोड़ दी थी।

इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ी सगाई

इन दिनों गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। लेकिन ये पहली बार नहीं है कि गोविंदा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में है। इस इससे पहले भी वह अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। ऐसा ही एक किस्सा उनकी सगाई से जुड़ा है, जब उन्होंने एक्ट्रेस नीलम कोठारी से शादी करने के लिए सुनिता आहूजा के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे गोविंदा

इंडिया टुडे की छपी एक रिपोर्ट में साल 1990 में स्टारडस्ट को गोविंदा द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए बताया गया है कि गोविंदा ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी के लिए सुनीता आहूजा संग सगाई तोड़ दी थी। इस इंटरव्यू में गोविंदा ने ये बात मानी थी कि वह नीलम कोठारी को पसंद करते थे। डेब्यू फिल्म में ही गोविंदा की मुलाकात नीलम कोठारी से हुई थी। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने नीलम के साथ कई फिल्में की हैं; वह एक ऐसी लड़की हैं जिस पर कोई भी अपना दिल हार सकता है। इसलिए वह भी नीलम को पसंद करने लगे और उन पर अपना दिल हार बैठे।

यह भी पढ़ें: Govinda से 38 साल रिश्ता तोड़ने जा रही सुनिता आहूजा, फैमिली कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी

---विज्ञापन---

ऐसे हुए शादी के लिए राजी

इस दौरान गोविंदा ने यह भी स्वीकार किया कि सुनीता के साथ उनका रिश्ता एक्टिंग करियर शुरू होने से पहले का था। गोविंदा ने खुलासा किया था कि जब नीलम के लिए फीलिंग बढ़ गई थी, इसकी वजह से सुनीता ने उन्हें छोड़ने के लिए कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। हालांकि, बाद में सुनीता ने फोन करके उनसे बात की और वे शादी के लिए राजी हो गए।

First published on: Aug 23, 2025 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola