Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan & Seema Sajdeh Begin a New Chapter, तलाक के 4 साल बाद मिलाया हाथ, साथ दिखेगें Ex- कपल !

खान परिवार के बेटे सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि तलाक के चार साल बाद दोनों ने फिर से साथ आने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इन खबरों के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 26, 2026 19:29
Share :
Sohail Khan-Seema Sajdeh

खान परिवार के बेटे सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि तलाक के चार साल बाद दोनों ने फिर से साथ आने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इन खबरों के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, सोहेल और सीमा अपनी पर्सनल लाइफ में नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फ्रंट पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही एक OTT रियलिटी शो में एक साथ दिखाई देंगे। यह किसी रिश्ते की नई शुरुआत नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल कोलैबोरेशन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। शो में आगे बढ़ने के लिए सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर है कि सोहेल खान शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सीमा सजदेह की भी शो में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अगर ऐसा होता है, तो तलाक के बाद पहली बार दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। यही वजह है कि फैंस इस संभावित रीयूनियन को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अब तक शो के मेकर्स या सोहेल-सीमा की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस को दोनों की एंट्री और इस चर्चित रीयूनियन का इंतजार रहेगा।

First published on: Jun 26, 2026 07:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola