Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda से 38 साल रिश्ता तोड़ने जा रही सुनिता आहूजा, फैमिली कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी

Govinda Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल कर दी है। पढ़ें मुंबई से इंदरजीत सिंह की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

govinda aur sunita ahuja

Govinda Divorce: बॉलीवुड के नबंर 1 स्टार गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनिता आहूजा संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल कर दी है। अपनी इस अर्जी में सुनीता ने तलाक की वजह वैचारिक मतभेद और क्रूरता को बताया है। मालूम हो कि सुनीता और गोविंदा की शादी को 38 साल हो गए हैं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से 3 बार शादी की, लेकिन इसके बाद भी आज दोनों का रिश्ता टूटने जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक काउंसलिंग के लिए सुनीता कोर्ट में हाजिर भी हो चुकी हैं।

---विज्ञापन---

सुनीता और गोविंदा का तलाक

बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की खबरें काफी वायरल हो रही थीं, जिसमें बताया जा रहा था कि सुनीता आहूजा अपने एक्टर पति गोविंदा से तलाक लेने वाली है और 38 साल पुराने रिश्ते को तोड़ेगी। इसी बीच आज सुबह ही खबर आ गई कि सुनीता आहूजा ने मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दाखिल की है। वहीं, अब खबरें हैं कि दोनों की तलाक की प्रोसिडिंग शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में गोविंदा और सुनीता आहूजा का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: कैसी है फिल्म Captain Prabhakaran? क्यों 34 साल बाद हुई Re-released

---विज्ञापन---

सुनीता और गोविंदा के रिश्ते में तनाव

बता दें कुछ महीने पहले भी सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। खबरें थीं कि सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में तनाव है। उस वक्त इन खबरों को खुद सुनीता आहूजा ने खारिज किया था। साथ ही पब्लिकली स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वो और गोविंदा कभी अलग नहीं हो सकते हैं। तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

First published on: Aug 23, 2025 10:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola