Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 15: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म शुरुआत से ही काफी चर्चा में रही है, लेकिन पहले हफ्ते में यह उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी बढ़त देखने को मिली है. इतना ही नहीं, 26 जून को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी इस फिल्म की कमाई अच्छी बनी हुई है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.
‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 15वें दिन किया इतना कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत रही और इसके कुल 1,952 शो चले. इसके साथ ही भारत में फिल्म का 15 दिनों का कुल कलेक्शन 37.65 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 58.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
‘कॉकटेल 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शुक्रवार को कमाए इतने करोड़
बता दें कि इस बीच 26 जून को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ का क्रेज भी दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 5.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
अगर ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें, तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप दे चुका है ये बॉलीवुड एक्टर, फिर भी करोड़ों में हैं कमाई, जानें नेटवर्थ?