Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इंतजार खत्म! 13 कंटेस्टेंट के साथ इस दिन दस्तक देगा शो

रोहित शेट्टी का लोकप्रिय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहा है. मेकर्स ने नए प्रोमो के साथ शो की प्रीमियर डेट और टेलीकास्ट टाइम का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. लंबे इंतजार के बाद यह शो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहा है. शो के मेकर्स ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट के साथ-साथ शो से जुड़ी अन्य अहम जानकारियों का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि यह शो कब से देखा जा सकेगा.

इस दिन दस्तक देगा शो

दरअसल, हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में सबसे पहले रोहित शेट्टी नजर आते हैं, जिसके बाद शो में होने वाले खतरनाक स्टंट्स की झलक दिखाई जाती है. इसमें सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “डर का नया दौर शुरू होने जा रहा है. देखिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 25 जुलाई से, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर.”

---विज्ञापन---

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग केपटाउन में पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट भारत लौट चुके हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं। इनमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवात्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं.

ये दो कंटेस्टेंट बनेंगे टॉप 2

वहीं, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहाना भट्ट और करण वाही शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं. इसके अलावा टॉप 5 में अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के भी शामिल होने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, इसे लेकर फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 15: शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बनाई बढ़त, 15वें दिन किया इतना कलेक्शन

First published on: Jun 27, 2026 08:02 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola