Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप कौन? जिस पर समय रैना और कुणाल कामरा के बाद FIR दर्ज

बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। समय रैना और कुणाल कामरा के बाद अब मनीष विवादों में छाए हुए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

समय रैना और कुणाल कामरा के बाद अब एक और मशहूर यूट्यूब मनीष कश्यप विवादों में फंस गए हैं। आए दिन यूट्यूबर्स किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब यूट्यूबर मनीष पर अपने चैनल पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगा है। इसके बाद उन छपरा के साइबर थाने में भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर मनीष कश्यप कौन हैं?

यह भी पढ़ें: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने प्रीति जिंटा का करोड़ों का लोन किया था माफ, जानें क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

कौन हैं मनीष?

मनीष कश्यप बिहार के मशहूर यूट्यूबर हैं और यूट्यूब पर उनके 9.2 मिलियन (92 लाख) फॉलोअर्स हैं। वहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले वो भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। मनीष अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर लोगों को बिहार में चल रहे मुद्दों के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

आचार संहिता उल्लंघन का भी हो चुका है केस

बता दें मनीष निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद चर्चाओं में आए थे। इसी बीच उन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया था। उस दौरान उनके साथ-साथ 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

किस वीडियो पर हुआ विवाद?

वहीं मनीष ने हाल ही में एक वीडियो डाली थी जिसमें उन्होंने बताया था कि बिहार के छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में महिलाओं की पिटाई की गई है। इसी वीडियो को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं मनीष सहित 11 यूट्यूबर्स पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि मनीष की ये खबर भ्रामक है। वहीं इस पर अब मनीष ने लाइव आकर कहा है कि वो भाजपा से इस्तीफा देने वाले हैं। वहीं उसके बाद सारण के एसपी के सामने जाकर सरेंडर करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: L2 Empuraan Collection: मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल, क्या ‘सिकंदर’को देगी टक्कर?

First published on: Mar 28, 2025 07:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola