---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने देखा फिल्म ‘सुबेदार’ का ट्रेलर, अनिल कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे एक्टर

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'सुबेदार' के ट्रेलर की खूब तारीफ की. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अनिल कपूर की प्राइम वीडियो पर आने वाली फिल्म ‘सुबेदार’ के ट्रेलर देखा. जिसे देखने के बाद अनुपम खेर ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की और इसे शानदार, दमदार और मजेदार बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे आपका दोस्त होने पर गर्व है.’ उन्होंने फिल्म के सभी एक्टर और क्रू मेंबर्स को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी. इसके साथ ही अनुपम ने कहा कि अब वो इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसके अलावा, आज टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. गुरमीत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया, जिनमें ‘गीत’, ‘पुर्विवाह’ और ‘रामायण’ शामिल हैं. साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा. वे कई बड़े प्रोडक्ट्स का हिस्सा रहे.

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
21:34 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: Amitabh Bachchan ने इस संडे क्यों तोड़ी सालों पुरानी परंपरा?

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन वर्षों से हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं, लेकिन इस रविवार को उन्होंने बरसों पुरानी इस परंपरा को तोड़ दिया. अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इसके पीछे का कारण भी बताया...पूरी खबर पढ़ें

17:25 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: हार्दिक पांड्य ने एक्स वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की करोड़ों की कार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स वाइफ और बेटे अगस्त्य को करोड़ों की कार गिफ्ट की है. बता दें कि तलाक के बाद भी एक्स कपल अपने बेटे को मिलकर पाल रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:05 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: टॉप 10 भारतीय एक्ट्रेस में साउथ की हसीनाओं ने मारी बाजी, नंबर 1 बनी ये हीरोइन

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की तमाम एक्ट्रेस हैं, जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने भारत की टॉप 10 पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट जारी की है, जिसमें सिर्फ 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम शामिल है और बाकी सभी साउथ की हसीनाएं है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

16:42 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: समांथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट आई सामने

साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं. लेकिन अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते नजर आ रही हैं. समांथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. जल्द ही समांथा अपनी नई तेलुगू फिल्म मां इनती बंगराम से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

https://www.instagram.com/p/DVDet8gCBOX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:59 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: वाराणसी फिल्म से वायरल हुआ श्रीराम बने महेश बाबू का लुक!

एसएस राजामौली जल्द ही फिल्म वाराणसी लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में महेश बाबू नजर आएंगे और बीते दिनों डायरेक्टर ने एक्टर के श्रीराम लुक को लेकर बात की थी. वहीं, अब सोशल मीडिया पर वाराणसी का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें महेश बाबू श्रीराम बने हुए हैं. हालांकि कुछ लोग इसको लेकर कह रहे हैं कि ये एआई फोटो है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:54 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: कबीर बहिया का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूम रहीं कृति सेनन

कृति सेनन अक्सर ही कबीर बहिया संग डेटिंग को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. हालांकि हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन की सड़कों में कबीर का हाथ थामे हुए घूम रही हैं. इस वीडियो को देख कपल की डेटिंग रूमर्स पहले से भी ज्यादा तेज हो गई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1rb026p/kriti_sanon_spotted_with_her_boyfriend_kabir_in/?utm_source=share&utm_medium=web3x&utm_name=web3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button

13:30 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ की टोटल कमाई

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है.

https://www.instagram.com/reel/DRTvmtagncE/?utm_source=ig_web_copy_link

11:50 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: फिल्म ‘Assi’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DUVUyAlCCWO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:17 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई दूसरी शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोफी शाइन संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी शादी कर ली है. क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है. रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडिस, विराट कोहली, नेहा शर्मा ने भी उन्हें शादी की बधाई दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVBqr-aDMAm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:14 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment Live News: तान्या मित्तल बनेंगी दुल्हन? ब्राइडल लुक में वीडियो वायरल

बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही तान्या मित्तल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, तान्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. उनके इस लुक के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या तान्या शादी करने वाली हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVBJRiME3sa/?utm_source=ig_web_copy_link

10:57 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 42 साल के हुए गुरमीत चौधरी

आज टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. गुरमीत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया, जिनमें ‘गीत’, ‘पुर्विवाह’ और ‘रामायण’ शामिल हैं. साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा. वे कई बड़े प्रोडक्ट्स का हिस्सा रहे.

https://www.instagram.com/p/DNSd24UTLyR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:19 (IST) 22 Feb 2026
Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने देखा फिल्म ‘सुबेदार’ का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अनिल कपूर की प्राइम वीडियो पर आने वाली फिल्म ‘सुबेदार’ के ट्रेलर देखा. जिसे देखने के बाद अनुपम खेर ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की और इसे शानदार, दमदार और मजेदार बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे आपका दोस्त होने पर गर्व है.’ उन्होंने फिल्म के सभी एक्टर और क्रू मेंबर्स को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी. इसके साथ ही अनुपम ने कहा कि अब वो इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Feb 22, 2026 09:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.