Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kriti Sanon: कबीर बहिया का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूम रहीं कृति सेनन, वायरल हुआ वीडियो

कृति सेनन कबीर बहिया संग डेटिंग को लेकर अक्सर ही खबरों में बनी रहती हैं. हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कबीर का हाथ थामे हुए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं.

Kabir Bahia-Kriti Sanon
Kabir Bahia-Kriti Sanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस की पिछली फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी पसंद किया गया है. इन सभी के बीच कृति ने कबीर बहिया के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है. एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं.

कबीर का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूम रहीं कृति सेनन

दरअसल, कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के हाथों में हाथ डाले हुए लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. यह वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसमें कृति ब्राउन जैकेट, ब्राउन टॉप और हल्के नीले रंग की जींस पहने हुए नजर आ रही हैं और कबीर ऑल ब्लू को-ऑर्ड पैंट के साथ स्वेटशर्ट में दिख रहे हैं. इस दौरान दोनों ही बातें करते हुए और हाथों में हाथ डाले हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी अलग अलग तरह से अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि कबीर डायरेक्टली कैमरे में देख रहे हैं. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो पुराना है और इसका अंदाजा उन्होंने कृति के छोटे बालों से लगाया है.

---विज्ञापन---

पहले भी उड़ चुकी हैं कबीर कृति की डेटिंग की अफवाह

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह से कृति को कबीर के साथ देखा गया है. इससे पहले भी कई बार दोनों साथ दिखे हैं. बीते दिनों कबीर को कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी में देखा गया था. दोनों ने साथ में शादी के दौरान तस्वीरें भी क्लिक करवाई, जो कि सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई हैं.कृति और कबीर की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक्ट्रेस ग्रीस में कबीर के साथ अपना 34वां जन्मदिन मना रही थी. कृति और कबीर के साथ में कई फोटोज वीडियो खूब वायरल हुए थे. हालांकि न तो कृति ने और ना ही कबीर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगी कृति सेनन

काम को लेकर बात करें तो कृति सेनन तेरे इश्क में के बाद अब कॉकटेल 2 में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में होंगे. फिल्म 2012 की कॉकटेल की सीक्वल है.जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आईं थी.

यह भी पढ़ें- Tanya Mittal बनने वाली हैं दुल्हन? लाल जोड़े में वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘तैयारियां शुरू’

---विज्ञापन---
First published on: Feb 22, 2026 01:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो