---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: सलमान खान के गाने पर झूम-झूमकर नाची ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी ने भी दिया साथ

Entertainment News in Hindi LIVE: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय को अपने पति अभिषेक बच्चन और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ मिलकर सलमान खान के पॉपुलर सॉन्ग ‘सलाम-ए-इश्क’ पर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये तीनों हस्तियां किसी शादी के फंक्शन में ये डांस कर रही हैं.

इसके अलवा, बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर शाहबाज खान का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई हिट फिल्म ‘नचनेवाले गानेवाले’ से की. इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’ और ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 10वें दिन 3.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 32.87 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ का पार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

19:44 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment News: कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल?

Who Is Prithvi Shaw’s Fiancee Aakriti Agarwal: हाल ही में इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई रचाई. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल कौन हैं, जो जल्द ही अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं...पूरी खबर पढ़ें

18:06 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment News: कौन हैं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम कर लिया. बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम हर खिलाड़ी सुर्खियों में रहा. वहीं हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद अपनी स्पीच में माहिका का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से उनकी जिंदगी में जीत ज्यादा आने लगी है. माहिका भी हार्दिक के साथ नजर आईं. फाइनल मैच से दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि महिका शर्मा हैं कौन?...पूरी खबर पढ़ें

17:46 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News: रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन के साथ मेटर्निटी फोटोशूट की शेयर कीं तस्वीरें

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी लिन के साथ मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं. दोनों की तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है.

https://www.instagram.com/p/DVp8_RVkvgB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

16:39 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News: नेटवर्थ के मामले में Dhurandhar के रणवीर सिंह को भी मात देती हैं ये हसीनाएं

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेस जो कि फिल्म इंडस्ट्री पर लंबे वक्त से राज कर रही हैं. ये एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी ये बड़े बड़े एक्टर्स को पछाड़ चुकी हैं.यहां तक कि इन दिनों चर्चा में बने धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है. यहां तक कि कमाई के मामले में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी उनसे आगे है. तो चलिए जानते हैं हिंदी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:47 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News: AR Rahman के भेदभाव वाले दावों पर सलीम मर्चेंट ने खोली पोल

एआर रहमान ने बीते दिनों एक हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अब हिंदी सिनेमा में उन्हें पहले की तरह काम नहीं मलता है और पीछे उन्होंने सांप्रदायिक सोच को कारण बताया था. हालांकि अब सिंगर सलीम मर्चेंट ने उनके इस बयान पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड धर्म देखकर काम नहीं देता है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:54 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News: फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 10वें दिन 3.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 32.87 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 34.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने अभी तक 50 करोड़ का पार किया है.

https://www.instagram.com/p/DVY4pMACHcn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:36 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News:Alia Bhatt की Alpha की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ स्टारर फिल्म अल्फा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVpvT9-DAR5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:36 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment Live News: Sunny Deol-Aamir Khan की 'लाहौर 1947' का बदला गया नाम

सनी देओल हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे. इस वॉर ड्रामा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. वहीं, अब सनी देओल एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से धमाल मचाने को तैयार है. इस फिल्म का पहले लाहौर 1947 बताया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया है. तो चलिए जानते हैं कि अब इसका क्या नाम रखा जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

10:50 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'चंद्रकांता' फेम एक्टर शाहबाज खान का जन्मदिन आज

इसके अलवा, बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर शाहबाज खान का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई हिट फिल्म ‘नचनेवाले गानेवाले’ से की. इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’ और ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ जैसे टीवी सीरियल शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DU-oSvokkr5/?utm_source=ig_web_copy_link

09:34 (IST) 9 Mar 2026
Entertainment News LIVE: सलमान खान के गाने पर झूम-झूमकर नाची ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय को अपने पति अभिषेक बच्चन और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ मिलकर सलमान खान के पॉपुलर सॉन्ग ‘सलाम-ए-इश्क’ पर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये तीनों हस्तियां किसी शादी के फंक्शन में ये डांस कर रही हैं.

First published on: Mar 09, 2026 09:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.