---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच को दी चुनौती, बोले- ‘मैं अगर…’

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच के बारे में बात की. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्मों में काम करते हुए 40 से अधिक का समय हो गया है. अपने इतने लंबे करियर में अनुपम खेर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘मैं तो बस एक हीरो हूं, ये किसने कहा कि मैं हीरो नहीं हूं? हीरो की परिभाषा क्या है? यह हमारी सोच है. हम सोचते हैं कि हीरो के बाल अच्छे होने चाहिए, उसे हीरोइन मिलनी चाहिए. लेकिन हीरो तो वो किरदार होता है जो कहानी को आगे बढ़ाता है. अगर मैं शाहरुख खान या अक्षय कुमार के साथ काम कर रहा हूं, तो हम सब बराबर हैं.’

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. वहीं, साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली. इसके अलावा, आज फेमस सिंगर अलका याग्निक का भी जन्मदिन है. उन्होंने अपने सिगिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘सपने सजन के’ से की थी. उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पेड-प्रीव्यू की कमाई मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145.55 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:50 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 2: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सुनामी जारी रखी है. फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर घरेलू बाजार में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ और पहले दिन 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:22 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: सलमान खान की 'मातृभूमि' के नए गाने ने हिलाया इंटरनेट

Salman Khan Movie Chand Dekh Lena: सलमान खान फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का जादू रिलीज से पहले ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ईद के मुबारक मौके पर रिलीज हुए फिल्म के रूहानी गीत 'चांद देख लेना' ने सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका मचा दिया है. महज 24 घंटों के भीतर इस गाने ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

23:10 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार का हुआ निधन

Hollywood Actor Chuck Norris Passes Away: हॉलीवुड के एक्शन सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया. ये अभिनेता कोई आम एक्टर नहीं है. इस अभिनेता का नाम ब्रूस ली के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा. बता दें कि मार्शल आर्ट्स के लीजेंड और 'वॉकर, टेक्सस रेंजर' जैसी आइकोनिक सीरीज से घर-घर में पहचान बनाने वाले चक नॉरिस (Chuck Norris) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार ने एक बेहद भावुक संदेश के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है. जहां इस खबर से उनके परिवार के साथ ही उनके फैंस भी काफी दुखी हैं. वहीं हॉलीवुड भी अपने बड़े एक्टर के जाने से दुख में है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:22 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' के रिव्यू को लेकर RJ से भिड़ गए परेश रावल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बड़ी वैचारिक जंग भी छेड़ दी है. फिल्म के रिव्यू को लेकर मशहूर आरजे सायमा (RJ Sayema) और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच छिड़ी तीखी बहस ने इंटरनेट का पारा गरमा दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:26 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग के निधन के चलते डिले हुई सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि'?

सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डिले हो रही है. ये वही फिल्म है, जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. जहां मीडिया रिपोर्टेस में बताया जा रहा है कि अभिनेता-सिंगर प्रशांत तमांग की मौत के चलते फिल्म डिले हो गई है. पहले इसे अप्रैल में रिलीज किए जाने की खबर थी. हालांकि अचानक से प्रशांत तमांग की मौत से फिल्म को डिले कर दिया गया है.

17:13 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड की दिग्गज फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' के साथ जुड़ रहे ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हॉलीवुड की दिग्गज फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' के साथ जुड़ रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी. जहां ऋतिक रोशन प्रोजेक्टहेलमैरी की टीम के साथ मिलकर फिल्म को भारतीय दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें....

https://www.instagram.com/reel/DWGpC3QDAw3/?utm_source=ig_web_copy_link

15:09 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: सिंगर हेमा सरदेसाई ने छोड़ा बॉलीवुड

अरिजीत सिंह के बाद अब एक और फेमस सिंगर ने बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि 'आवारा भंवरे' और 'बादल पे पांव है' जैसे सुपरहिट देने वाले गायक हेमा सरदेसाई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DU_EDjVDaW9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:40 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने दिखाया दूसरे बेटे काजू का चेहरा

कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे काजू का चेहरा दिखा दिया है. भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे का चेहरा अपने नए यूट्यूब व्लॉग में दिखाया है. अब सोशल मीडिया पर भारती सिंह के छोटे बेटे की तस्वीर खूब वायरल हो रही ही है. पढ़ें पूरी खबर...

12:00 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की धुआंधार ओपनिंग

रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पेड-प्रीव्यू की कमाई मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 145.55 करोड़ रुपये का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 236.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DWEayQzCO20/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:02 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: सिंगर अलका याग्निक का जन्मदिन आज

आज फेमस सिंगर अलका याग्निक का जन्मदिन है. उन्होंने अपने सिगिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘सपने सजन के’ से की थी. उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

https://www.instagram.com/p/C62yoMIvcnk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:34 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. वहीं, साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली.

08:37 (IST) 20 Mar 2026
Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच को दी चुनौती

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को फिल्मों में काम करते हुए 40 से अधिक का समय हो गया है. अपने इतने लंबे करियर में अनुपम खेर ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की हीरो स्टीरियोटाइप की सोच बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा, ‘मैं तो बस एक हीरो हूं, ये किसने कहा कि मैं हीरो नहीं हूं? हीरो की परिभाषा क्या है? यह हमारी सोच है. हम सोचते हैं कि हीरो के बाल अच्छे होने चाहिए, उसे हीरोइन मिलनी चाहिए. लेकिन हीरो तो वो किरदार होता है जो कहानी को आगे बढ़ाता है. अगर मैं शाहरुख खान या अक्षय कुमार के साथ काम कर रहा हूं, तो हम सब बराबर हैं.’

https://www.instagram.com/reel/DWFwmCYAgWY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 20, 2026 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.