Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, सिनेमाघरों में जमकर बरसे नोट

Dhurandhar 2 Box Office Report Day 2: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सुनामी जारी रखी है. फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर घरेलू बाजार में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ और पहले दिन 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन शुक्रवार को भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसे तूफान की तरह बढ़ रही है, जिसे रोकना मुश्किल नजर आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में नोटों की बारिश कर दी है. पहले दिन की ऐतिहासिक शुरुआत के बाद, ट्रेड एनालिस्ट्स को लग रहा था कि वर्किंग डे (शुक्रवार) होने के कारण कमाई में गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके उलट ‘धुरंधर 2’ ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.

दूसरे दिन की कमाई और रिकॉर्ड

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग 80 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि रात के शो के बाद ये आंकड़े बदल सकते हैं. अगर इसमें पेड प्रिव्यू के 43 करोड़ और पहले दिन के 102.55 करोड़ जोड़ दिए जाएं, तो फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 226 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए दूसरे दिन का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने महज दो दिनों में सलमान खान की ‘सिकंदर’ और प्रभास की ‘द राजा साब’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

ऑक्यूपेंसी और दर्शकों का क्रेज

फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार जैसे वर्किंग डे पर भी सुबह और दोपहर के शोज में 50-56% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. शाम और रात के शोज में यह आंकड़ा 70% के पार चला गया. उत्तर भारत के बेल्ट में तो आलम यह है कि कई शहरों में ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लगे हुए हैं. फिल्म को न केवल दर्शकों का प्यार मिल रहा है, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे बहुत शानदार रिव्यू दिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का डंका बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ के आंकड़े के आसपास है. रणवीर सिंह का ‘हमजा’ अवतार और आर. माधवन की दमदार परफॉर्मेंस ने ग्लोबल लेवल पर दर्शकों को दीवाना बना दिया है. खाड़ी देशों में बैन होने के बाद भी इसका क्रेज लोगों में जमकर है.

---विज्ञापन---

500 करोड़ का वीकेंड?

जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह अपने पहले वीकेंड में ही 400-500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर शनिवार और रविवार की छुट्टियों का फायदा मिलता है, तो ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है. यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है.

First published on: Mar 20, 2026 11:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola